Yogi Adityanath Mother: मौलवी पर आरोप है कि उसने एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
मौलवी के खिलाफ 8 मार्च को दर्ज कराई गई थी शिकायत
बिहार के मौलवी के खिलाफ 8 मार्च को कई थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी. बलिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाली थाने में मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. एक अन्य घटनाक्रम में, अलीगढ़ जिले के खैर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र दिलेर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मौलवी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी.
बीजेपी नेता ने मौलवी के खिलाफ आरोप
बीजेपी नेता रवि मिश्रा ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान सीएम योगी और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
#WATCH | Bahraich, Uttar Pradesh: Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedi has been arrested over his alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanath’s mother while addressing a religious gathering. pic.twitter.com/jeeocjCcp3
— ANI (@ANI) March 31, 2026
मौलाना सलीम पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तहरीर में मौलाना सलीम पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यूपी के कई हिस्सों में विरोध किया गया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. बलरामपुर, बस्ती, सीतापुर और कानपुर सहित जिलों में प्रदर्शन हुए, जहां कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने नारे लगाए और मौलवी की गिरफ्तारी की मांग की थी.
The post CM योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, बिहार का मौलवी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
