Hot News

IPL 2026 के बीच दुखद खबर, मुंबई के होटल में मिला BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव

Highlights

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक बेहद दुखद समाचार आई है. इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्ट से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है. 76 साल के जान विलियम लैंगफोर्ड का शव उनके होटल के कमरे में मिला है. वह बीसीसीआई के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इसे एक हादसा मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है.

होटल के कमरे में फर्श पर गिरे मिले जान

जान विलियम लैंगफोर्ड आईपीएल मैचों के प्रसारण से जुड़े अपने काम के लिए 24 मार्च को मुंबई पहुंचे थे. वह मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरा नंबर 2715 में रुके हुए थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच था. इस मैच का काम खत्म करने के बाद जान वापस अपने कमरे में लौट आए थे. 

30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शन से स्टाफ ने उनके कमरे में फोन किया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर स्टाफ ने मास्टर चाबी से कमरे का गेट खोला. अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि जान फर्श पर गिरे हुए थे. होटल प्रशासन ने तुरंत अपने डॉक्टर को बुलाया, जिसने जांच करने के बाद जान को मृत घोषित कर दिया.

मरीन ड्राइव पुलिस कर रही है मामले की जांच

होटल में शव मिलने की सूचना तुरंत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन को दी गई. पुलिस की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले को एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना में मौत) के तौर पर दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है. अभी तक की जांच में किसी साजिश के संकेत भी नहीं मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और होटल स्टाफ से पूछताछ जारी है.

IPL ब्रॉडकास्ट टीम का अहम हिस्सा थे

जान विलियम लैंगफोर्ड एक बहुत ही अनुभवी ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे. वह आईपीएल 2026 को दुनिया भर में टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर लाइव दिखाने वाली तकनीकी टीम का एक बहुत जरूरी हिस्सा थे. उनकी अचानक मौत से होटल में रुके बाकी मेहमानों और आईपीएल प्रसारण से जुड़े पूरे स्टाफ के बीच काफी दुख और चिंता का माहौल है.

मुंबई और कोलकाता मैच के बाद घटी घटना

जिस रात जान आखिरी बार अपना काम खत्म करके होटल लौटे, उस दिन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच एक बड़ा मुकाबला स्पोर्ट्सा गया था. इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने यह बड़ा टारगेट महज पांच गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया था और 220 रन बनाकर एक शानदार जीत दर्ज की थी. इसी मैच की ड्यूटी पूरी करने के बाद जान अपने होटल पहुंचे थे, जिसके बाद यह घटना सामने आई.

ये भी पढ़ें-

PBKS vs GT: श्रेयस की पंजाब और गिल की गुजरात में मुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हाल

CSK vs RR: क्या चेन्नई को मुश्किल में देख भावुक हो गए रवींद्र जडेजा? देखें वीडियो

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

The post IPL 2026 के बीच दुखद समाचार, मुंबई के होटल में मिला BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top