Hot News

PBKS vs GT: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. इस मैच में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए गुजरात को न्योता दिया है. वहीं इस मैच के लिए दोनोंं टीमों ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश की है. गुजरात के लिए अशोक शर्मा अपना डेब्यू कर रहे हैं.

PBKS vs GT: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

पंजाब की प्लेइंग 11- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे.

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाड़ा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र

PBKS vs GT: दोनों कप्तानों का बयान

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमारा पिछला सीजन शानदार रहा था. उन्होंने कहा कि उनको मौजूदा समय में रहना है और अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. आगे अय्यर बोलते हैं कि हमें अपनी सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्पोर्ट्सने की जरूरत है.

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विकेट काफी अच्छा लग रहा है. पिछले दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश हुई है. यह बैटिंग करने के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है. पिछले साल हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था. दो प्लेयर डेब्यू कर रहे हैं- ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो आज के मैच में हमारे पास जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा हैं. वह (बटलर) एक बहुत अनुभवी प्लेयर हैं, मुझे पूरा यकीन है कि उनका यह साल हमारे लिए बहुत शानदार रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-

15 साल के वैभव ने 15 गेंद में जड़ी फिफ्टी, रियान पराग ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज

PCB ने फखर जमान को किया बैन, PSL में बॉल टैम्परिंग करते रंगे हाथ पकड़ाया खिलाड़ी

संजू सैमसन को RR ने कैसे फंसाया जाल में, कप्तान रियान पराग ने खोला राज

The post PBKS vs GT: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top