Anant Singh On Lalu Prasad Yadav health Tejashwi Yadav leadership : अरे नहीं, नहीं, लालू जी को कुछ नहीं हुआ है! हमारी तरह आप भी चौंक गए होंगे. खैर, जो लाइन आप ऊपर हेडिंग में पढ़ रहे हैं वो बात हम नहीं कह रहे. ये शब्द अल्हड़ अंदाज और बेबाक बयान के लिए मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के हैं. कम से कम शब्दों में यदि किसी को अपनी भावनाओं सहित अपनी पूरी बात कहना सीखना है तो वो मोकामा विधायक अनंत सिंह से क्लास ले सकता है. महज छह शब्दों में उन्होंने राजद की पूरी कहानी कह डाली है. उन्होंने न केवल आरजेडी के अस्तित्व पर सवाल उठाए बल्कि भविष्य भी बता दिया. यानी एक लाइन में उन्होंने पूरी की पूरी रामायण कह दी है.
क्या बोले अनंत सिंह
‘लालू जी मर गए… कहानी खत्म! दरअसल ये लाइन उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे यह पूछा कि RJD का आरोप है कि बीजेपी ने Nitish Kumar को हाईजैक कर रखा है? पहले तो अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच का गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्म. दोसरा पार्टी से टिकट लेवे पड़ेगा’… ए गो विधायक नहीं रहेगा 5 साल में… कुल्ले ऐन्ने जाएगा, उन्ने जाएगा धीरे-धीरे कहानी खत्म.
हिंदी अनुवाद :: (उसका नाम तो आप लोग ही लेते है, तो लोग नाम भी जानते हैं बच क्या गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्म… दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट लेना पड़ेगा, पांच साल में RJD के पास एक विधायक नहीं बचेगा.. सभी विधायक इधर, उधर चले जाएंगे पार्टी खत्म)
ये कहना चाहते हैं अनंत सिंह
आइए, अब आपको ये समझाते हैं कि आखिर Anant Singh कहना क्या चाहते हैं. लालू यादव तो जिंदा हैं! लेकिन वो उम्र और बीमारी के कारण नेतृत्वक रूप से सक्रिय नहीं हैं. इसलिए अनंत सिंह ने उनकी बीमारी और उनके सक्रिय नेतृत्व में न होने को ‘मर गए’ से संबोधित किया.
उन्होंने नया विचार संवाददाता को यह भी साफ कर दिया कि 25 सीट जीतने वाली लालू प्रसाद यादव की पार्टी में का नाम लेने वाला कोई नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप लोग उन लोगों (आरजेडी) का नाम लेते हैं तो लोगों को पता चलता है कि आरजेडी नाम की कोई पार्टी भी है.’
तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल
अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच क्या गया है…! यह कह कर उन्होंने सीधे सीधे Tejashwi Yadav के लीडरशिप (LeaderShip) पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही यह भी बता दिया कि उनकी पार्टी में अब केवल 25 विधायक बचे हैं. जो धीरे धीरे पांच साल में इधर, उधर किसी दूसरी पार्टी में चले जाएंगे और अंत में पार्टी खत्म हो जाएगी.’
दूसरी पार्टी के टिकट पर लड़े पडेगा चुनाव – अनंत
अनंत सिंह ने आरजेडी पर तीखा व्यंग भी किया. उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बाद आरजेडी के खत्म होने की भी बात कह दी है. उन्होंने अपने अंदाज में यह समझाने का प्रयास किया कि जब पार्टी के विधायक इधर, उधर चले जाएंगे तो पार्टी खत्म हो जाएगी. ऐसे में तेजस्वी यादव को भी चुनाव लड़ने के लिए दूसरी पार्टी का सहारा लेना पड़ेगा.
“लालू जी मर गए तो कहानी खत्म, 5 साल में 1 विधायक नहीं रहेगा…”
तेजस्वी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार. बोले- मीडिया वाले नाम लेते हैं, तो लोग जानते हैं,. अब बच क्या गया है उनके पास? लालू जी नहीं रहे तो कहानी खत्म हो जाएगी. RJD में एक भी विधायक नहीं बचेगा. दूसरे दल से टिकट लेना… pic.twitter.com/oPO2TuvCA8
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 31, 2026
Also Read : नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्या समझाना चाहते हैं अनंत?
The post लालू जी मर गए, कहानी खत्म… केवल छह शब्दों में विपक्ष का काम तमाम! जानिए किसने इस कदर तेजस्वी की उड़ाई धज्जियां appeared first on Naya Vichar.

