Hot News

कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

PBKS vs GT: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने मंगलवार को मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में डेब्यू किया. आईपीएल 2026 की नीलामी में अशोक को जीटी ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. 23 वर्षीय अशोक घरेलू क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और नीलामी में उनकी डिमांड काफी बढ़ गई थी.

SMAT में अशोक ने चटकाए थे 22 विकेट

अशोक शर्मा ने टूर्नामेंट में दस मैचों में 22 विकेट लेकर एक ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी संस्करण के दौरान सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।अशोक इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर रह चुके हैं. उनमें लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है और वे खुद को ‘हार्ड लेंथ बॉलर’ कहते हैं. रामपुरा के युवा क्रिकेटर अशोक शर्मा अभी भी तेज गेंदबाजी के गुर सीख रहे हैं.

गुजरात ने दिया डेब्यू कैप

मंगलवार को टॉस से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस का डेब्यू कैप सौंपा गया. गुजरात की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. टॉस के बाद गिल ने बताया कि आज के मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे हैं. गिल ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी शानदार हैं और मुझे पूरा यकीन है कि हमारे साथ उनका यह साल भी बहुत शानदार रहेगा.

150 KM की रफ्तार से गेंदबाजी करना पसंद

पिछले साल आईपीएल नीलामी के बाद Revsportz से बात करते हुए अशोक शर्मा ने कहा था, ‘मुझे पता ही नहीं था कि मैंने 150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी की है. अपने पहले ओवर के बाद, जब मैं बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा था, तो मेरा एक साथी खिलाड़ी मुझे पानी देने आया. तभी उसने मुझसे कहा कि आज तुमने 150 km/h की रफ्तार छू ली है. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है. मुझे पता है कि मैं 140 km/h से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं. रेस्ट-ऑफ-इंडिया के मैच में मैंने 146 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. तब मैंने पूछा कि क्या सच में ऐसा हुआ है?’ उसने कहा कि हां, 148, 146, 149, 150…’

अशोक ने आगे कहा, ‘150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी करने का सपना हमेशा से रहा है. मुझे बहुत खुशी हुई कि जो मैंने सोचा था, वह मैंने कर दिखाया. जब मैं बच्चा था, तो मैं सबको स्पोर्ट्सते हुए देखता था और तभी से मेरे मन में यह सपना था कि किसी दिन मैं भी 150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी करूंगा.’

ये भी पढ़ें…

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

The post कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top