Hot News

वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर

Highlights

Arshdeep Singh, PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के मैच 4 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. मैच में पंजाब किंग्स की ओर से शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की गई. 

लेकिन पारी के अंतिम समय में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बॉल अर्शदीप सिंह को दी. लेकिन अर्शदीप ने इस ओवर को कुछ ज्यादा ही लंबा बना दिया. 

अर्शदीप ने 20वें ओवर में फेंकी कुल 11 गेंद

अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में कुल 11 बार गेंद फेंकी. इन गेंदों में 4 वाइड और एक नो बॉल शामिल है. अर्शदीप सिंह ने वाइड बॉल के साथ ही ओवर की शुरुआत की थी. अब आपको बताते हैं कि कैसे गुजरा था अर्शदीप सिंह का यह ओवर. 

इस ओवर का पूरा क्रम कुछ इस प्रकार रहा: वाइड, 0, 0, 4, नो बॉल, वाइड, वाइड, 0, 1, वाइड, 0. इस ओवर में अर्शदीप ने 4 डॉट बॉल डाली लेकिन लाइन और लेंथ सही नहीं होने के कारण उन्होंने 5 एक्स्ट्रा बॉल फेंकी. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 42 रन लुटाए.

IPL के सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने के मामले में अर्शदीप सिंह कोई पहले प्लेयर नहीं हैं. उनसे पहले भी कई प्लेयर ऐसा अनचाहा कारनामा कर चुके हैं. सबसे पहले यह कारनामा मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2023 के दौरान किया था. आरसीबी की ओर से स्पोर्ट्सते हुए सिराज ने मुंबई के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका था. 

अब तक फेंके गए सबसे लंबे ओवर की सूची इस प्रकार है:

  • 11 गेंद – मोहम्मद सिराज (बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2023)
  • 11 गेंद – तुषार देशपांडे (बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2023)
  • 11 गेंद – शार्दुल ठाकुर (बनाम केकेआर, कोलकाता, 2025)
  • 11 गेंद – संदीप शर्मा (बनाम डीसी, दिल्ली, 2025)
  • 11 गेंद – हार्दिक पांड्या (बनाम जीटी, वानखेडे, 2025)
  • 11 गेंद – अर्शदीप सिंह (बनाम जीटी, मुल्लांपुर, 2026)

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी स्पोर्ट्सी. गिल के अलावा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने 38 रन बनाए. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी स्पोर्ट्सी. इन सभी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही गुजरात की टीम 162 रन तक पहुंचने में कामयाब रही.

विजयकुमार और चहल की शानदार गेंदबाजी

पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो विजयकुमार वैशाक सबसे आगे रहे. विजयकुमार वैशाक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. वहीं अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला. युजवेंद्र चहल को 28 रन देकर दो विकेट हासिल हुए. पंजाब के इन दोनों गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए.

ये भी पढ़ें-

PBKS vs GT: गुजरात ने बनाए 162 रन, वैशाक को मिले तीन विकेट

आखिरकार IPL में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, GT ने दिया मौका, 3 साल बाद मिला मौका

कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

The post वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top