Hot News

मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट

Highlights

Shreyas Iyer Injured: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में स्पोर्ट्से गए मैच में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बैटिंग के दौरान अपने ही साथी खिलाड़ी के शॉट से बुरी तरह चोटिल हो गए. यह घटना तब घटी जब अय्यर नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़े थे और युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कॉनोली तेजी से रन बटोर रहे थे. चोट इतनी गंभीर थी कि अय्यर दर्द से मैदान पर गिर पड़े और स्पोर्ट्स को तुरंत रोकना पड़ा.

कॉनोली के शॉट से हुए घायल

गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन का टारगेट दिया था. पंजाब ने 83 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में कप्तान अय्यर क्रीज पर आए. दूसरी तरफ अपना आईपीएल डेब्यू मैच स्पोर्ट्स रहे कॉनोली आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे. दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी. तभी पंजाब की पारी के 12वें ओवर में यह घटना हुई.

गुजरात के स्पिनर राशिद खान बॉलिंग कर रहे थे. उनके ओवर की पांचवी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनोली ने सामने की तरफ एक बेहद तेज शॉट मारा. गेंद हवा में सीधे जाकर नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के बाएं हाथ पर लग गई. शॉट की स्पीड इतनी अधिक थी कि कप्तान को बचने का बिल्कुल मौका नहीं मिला.

दर्द से तड़प उठे कप्तान अय्यर

हाथ पर सीधे गेंद लगने के तुरंत बाद श्रेयस अय्यर जोर से चीख पड़े. गेंद का इम्पैक्ट इतना तेज था कि वह अपना दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए और वहीं मैदान पर गिर गए. अपने कप्तान को इस तरह दर्द में तड़पता देख डगआउट में बैठे पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ी भी काफी परेशान हो गए. शॉट मारने वाले कॉनोली भी बिना देर किए अय्यर के पास उनका हाल जानने के लिए पहुंचे.

मैदान पर पांच मिनट तक रुका रहा स्पोर्ट्स

अय्यर के गिरते ही अंपायर ने मैच रोक दिया और तुरंत मेडिकल टीम को मैदान पर बुला लिया. इसके कारण स्पोर्ट्स को करीब 5 से 6 मिनट तक रोकना पड़ा. मेडिकल टीम ने मैदान पर आकर कप्तान के हाथ की जांच की. दर्द को कम करने के लिए उनके बाएं हाथ पर मैजिक स्प्रे का इस्तेमाल किया गया. कुछ देर तक चले इलाज के बाद अय्यर ने हिम्मत दिखाई. वह दोबारा बैटिंग करने के लिए तैयार हो गए और मैच फिर से शुरू हुआ.

चोट के बाद पहली ही गेंद पर आउट

मैजिक स्प्रे लगने के बाद अय्यर स्पोर्ट्सने के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन जब अगले ओवर में उनके पास स्ट्राइक आई, तो वह अपना विकेट गंवा बैठे. प्रसिद्ध कृष्णा अगले ओवर में बॉलिंग करने आए थे. अय्यर ने उनकी पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया. इस बार गेंद बाउंड्री पार नहीं जा सकी और वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. चोट के कारण शायद वह शॉट में अपनी पूरी ताकत नहीं लगा पाए. आउट होने से पहले कप्तान ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए. अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए.

ये भी पढ़ें-

IPL के सामने PSL की फजीहत, लाहौर में हवा में उड़े कर्मचारी, पानी में डूबा गद्दाफी मैदान

वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर

आखिरकार IPL में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, GT ने दिया मौका, 3 साल बाद मिला मौका

The post मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top