Hot News

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने खेली 72 रनों की पारी

PBKS vs GT: एक लड़खड़ाती हुई पारी के बीच पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. जैसा कि अब तक स्पोर्ट्से गए तीन मुकाबलों में मैच एकतरफा रहा, वैसा पंजाब और गुजरात के मैच में नहीं दिख. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पंजाब के कॉनोली कूपर ने अंत तक टिककर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में कूपर में 44 गेंद पर 72 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. आखिरी के ओवर्स में जेवियर ब्रेटलेट ने पांच गेंद पर 11 रन बनाए, जिसमें एक महत्वपूर्ण छक्का शामिल था.

पंजाब की खराब शुरुआत

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. प्रियांश आर्य 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियल लौटे. हालांकि, इसके बाद पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कॉनोली ने दम दिखाया और गुजरात के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. 12 ओवर तक पंजाब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाए हुए था, लेकिन इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई.

श्रेयस हुए चोटिल

पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोटिल होना मैच का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना. चोट के बार अय्यर अगली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. कॉनोली ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को जीत दिलाने के बाद की मैदान छोड़ा. गुजरात को एक बार मैच में वापसी कराने में प्रसिद्ध कृष्ण का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.

वैशाक और चहल ने GT को 162/6 के कोर पर रोका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पीबीकेएस के विजयकुमार वैशाक और युजी चहल की शानदार गेंदबाजी के आगे ढेर हो गए. PBKS ने GT को 20 ओवरों में 162/6 के स्कोर पर रोक दिया. कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन, छह चौकों के साथ) और जोस बटलर (30 गेंदों में 38 रन, तीन चौकों और दो छक्कों के साथ) GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो खिलाड़ी रहे. वहीं, वैशाक (3/34), चहल (2/28) और मार्को यानसेन (1/20) ने यह तय किया कि रन बहुत तेजी से न बनें. मार्को यानसेन ने 37 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप साई सुदर्शन को आउट कर तोड़ दिया.

गुजरात बड़ा स्कोर करने में नाकाम

छह ओवरों के अंत में, GT का स्कोर 54/1 था, जिसमें बटलर (11) और गिल (28) नाबाद थे. गिल और बटलर ने टाइटन्स के लिए पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा। हालाँकि, युजी चहल ने एक बार फिर गिल को आउट कर दिया. GT के कप्तान 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें छह चौके शामिल थे. अपनी पारी के आधे पड़ाव पर, GT का स्कोर 84/2 था, जिसमें बटलर और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर थे. 12वें ओवर में, फिलिप्स ने चहल की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का और कवर्स के ऊपर से चौका लगाया, जिससे GT का 100 रन का आंकड़ा 11.5 ओवर में पूरा हो गया.

18.1 ओवर में GT के पांच विकेट 144 रन पर गिर गए थे. वैशाक का जादू चलता रहा और उन्होंने अपने स्पेल का अंत खतरनाक शाहरुख खान को बाउंड्री के पास कैच करवाकर किया. शाहरुख ने छह गेंदों में चार रन बनाए थे. 19 ओवर में GT का स्कोर 150/6 था. GT ने अपनी पारी 162/6 पर समाप्त की, जिसमें राहुल तेवतिया (11) और राशिद खान (0) नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें…

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

The post PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने स्पोर्ट्सी 72 रनों की पारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top