RCB vs LSG, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने एक बदलाव किया है. जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. विराट कोहली आज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं, हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्हें जगह दी गई है.
टीमें इस प्रकार हैं
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
🚨Toss update from Bengaluru 🚨@rcbtweets won the toss and elected to bowl first against @lucknowipl
Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/LMwpmzRk02
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव
लखनऊ की टीम में अर्जुन तेंदुलकर को आज भी मौका नहीं दिया गया
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को आज भी मौका नहीं दिया. जबकि अर्जुन नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते अर्जुन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिससे साफ पता चलता है कि अर्जुन लखनऊ की ओर से मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
The post RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, अर्जुन को आज भी नहीं मिला मौका appeared first on Naya Vichar.