Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में गुरुवार के दिन को काफी ज्यादा खास माना गया है. यह दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है. आप इस दिन जो भी काम करते हैं उसका सीधा असर आपकी जिंदगी, सुख-समृद्धि और किस्मत पर पड़ता है. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों और गलतियों का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें आपको भूलकर भी गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को करते हैं, तो इसकी वजह से पूरे घर में निगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है. इसके अलावा आपकी इन गलतियों की वजह से आप पर भगवान विष्णु की कृपा भी कम हो सकती है. आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
बाल और नाखून काटने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरुवार के दिन कभी भी अपने बालों और नाखूनों को नहीं कटवाना चाहिए. इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. आपकी इस गलती का काफी बुरा असर आपके घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. अगर आप इस दिन बाल या नाखून कटवाते हैं, तो आपका बृहस्पति कमजोर हो जाता है, जिस वजह से आगे चलकर आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
कपड़े धोने की न करें गलती
गुरुवार के सिन आपको कभी भी अपने कपड़ों को नहीं धोना चाहिए. इसे अच्छा नहीं माना जाता है. खासकर अगर आपके पास पीले रंग के कपड़े हैं, तो आपको भूलकर भी इन्हें धोने की गलती नहीं करनी चाहिए. इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि पीला रंग भगवान विष्णु को काफी प्रिय होता है. अगर आप इस दिन कपड़े धोते हैं तो इसका काफी बुरा असर घर की खुशहाली और शांति पर पड़ता है.
घर में पोछा लगाने से बचें
कई लोगों की आदत होती है कि वे हर दिन अपने घर की साफ-सफाई करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आपको गुरुवार के दिन कम से कम घर पर पोछा लगाने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप इस दिन घर पर पोछा लगाते हैं, तो पॉजिटिव एनर्जी बाहर चली जाती है. अगर आपको लग रहा है कि घर को सफाई की जरूरत है, तो हल्की सफाई कर सकते हैं, लेकिन पोछा लगाने से जरूर बचें.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
उधार लेने-देने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरुवार के दिन कभी भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप इस दिन किसी को उधार देते हैं, तो आपको पैसों का नुकसान हो सकता है और वहीं, अगर आप उधार लेते हैं, तो आप पर कर्ज बढ़ने लगता है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप इस दिन न किसी को पैसे दें और न ही किसी से पैसे लें.
बालों या शरीर पर तेल लगाने से बचें
गुरुवार के दिन आपको कभी भी अपने बालों या फिर शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. अगर आप इस दिन बालों में या फिर शरीर पर तेल लगाते हैं, तो आपका बृहस्पति कमजोर हो सकता है. इसकी वजह से आपके सम्मान और जीवन में होने वाली तरक्की पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत
The post गुरुवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, एक दिन की गलती आपकी जिंदगी पर पड़ सकती है भारी appeared first on Naya Vichar.