Rishabh Pant Retire Hurt: RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पंत के बाएं हाथ की कोहनी पर लगी. गेंद शॉर्ट थी और ऑफ-स्टंप के बाहर थी. पंत ने जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर कीपर की तरफ चली गई. पंत गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए. रीप्ले में दिखा कि गेंद उनकी बाईं कोहनी पर लगी थी.
दर्द से कराहने लगे पंत, हेजलवुड ने पंत की थपथपाई पीठ
चोट लगने के बाद ऋषभ पंत मैदान से बाहर चले गए. पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. पंत को जोरदार चोट लगी थी. वो दर्द से कराह रहे थे. पंत जब मैदान से बाहर जा रहे थे, उस वक्त हेजलवुड ने उनकी पीठ थपथपाई. उसपर पंत ने उनकी ओर देखा, उस समय पंत की आंखों में आंसू आ गए.
पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे पंत
चोटिल होकर ऋषभ पंत मैदान से बाहर तो गए, लेकिन 16वें ओवर में अपनी बाईं कोहनी पर पट्टी बांधकर फिर से मैदान में उतर गए. हालांकि वो बहुत देर तक क्रीज पर नहीं रह पाए. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया.
The post दर्द से छटपटा उठे ऋषभ पंत, जोश हेजलवुड की गेंद बाईं कोहनी पर लगी, कराहते हुए छोड़ा मैदान appeared first on Naya Vichar.