Hot News

Watch: श्रेयर अय्यर का कैच देखकर रोहित और सूर्या की आंखें फटी की फटी रह गईं

MI vs PBKS: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा. यह कैच मार्को जैन्सन के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आया. पांड्या ने उससे पहली ही गेंद पर एक छक्का लगाया था और वे खतरनाक नजर आने लगे थे. ओवर की तीसरी गेंद भी बाउंड्री के पार जा सकती थी, लेकिन अय्यर ने हवा में उड़कर उसे रोक लिया. अय्यर लॉन्ग-ऑन से दौड़कर आए और हवा में उछलकर गेंद को रिवर्स-कप स्टाइल में पकड़ा और फिर जेवियर बार्टलेट की तरफ फेंक दिया.

रोहित और सूर्यकुमार का रिएक्शन वायरल

रिप्ले में दिखाया गया कि अय्यर ने गेंद को सही समय पर छोड़ा था. कैच पूरा करने के बाद, अय्यर ने मुंबई के दर्शकों की ओर इशारा करते हुए तालियां बजाने का आग्रह किया. वह कैच डगआउट के एकदम पास लिया गया था और रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ वहीं बैठे थे. दोनों ने जब श्रेयस की फुर्ती देखी तो दोनों का मुंह खुला का खुला रह गया. दोनों हैरान थे एक दूसरे को देखकर कुछ बात करने लगे थे. उनके रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो नीचे देखें…

मैच की बात करें तो ओपनर डिकॉक के तेजतर्रार शतक और नमन धीर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से एमआई ने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 195 रन बनाए. इस सीजन में अपना पहला मैच स्पोर्ट्स रहे डिकॉक ने 60 गेंद में 7 छक्कों और 8 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी स्पोर्ट्सा. इसके साथ ही उन्होंने नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी.

अर्शदीप ने पूरा किया अपना 100 आईपीएल विकेट

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप ने अपना 100 विकेट भी पूरा किया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अर्शदीप ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए तीसरे ओवर में रेयान रिकेल्टन (02) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. रिकेल्टन ने अर्शदीप की गेंद को बाउंड्री पर शशांक सिंह के हाथों में स्पोर्ट्सा और इस तेज गेंदबाज का 100वां आईपीएल शिकार बने. अगली गेंद पर सूर्यकुमार भी शॉर्ट थर्ड मैन पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए.

ये भी पढ़ें…

CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर

क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का स्पोर्ट्स? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

The post Watch: श्रेयर अय्यर का कैच देखकर रोहित और सूर्या की आंखें फटी की फटी रह गईं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top