Hot News

झारखंड में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather: झारखंड में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राजधानी रांची के साथ कई जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान है. मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. 

तापमान में गिरावट के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, 2 मई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.  मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में इस बदलाव के चलते 27 अप्रैल से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है. 

अलग-अलग जिलों में तापमान का उतार-चढ़ाव, पलामू सबसे गर्म

रविवार को रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. हालांकि राज्य के 10 जिलों में राजधानी से कम तापमान रहा. पलामू का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सरायकेला में 42.5, पूर्वी सिंहभूम में 41.9 और गुमला में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं बोकारो का तापमान 35.2 और जमशेदपुर का 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा और संताल परगना के जिलों में तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. 

कई जिलों में तेज हवाएं और वज्रपात

27 अप्रैल को संताल परगना के साथ रांची, बोकारो और हजारीबाग में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. 28 और 29 अप्रैल को रांची और कोल्हान के इलाकों में भी गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात का भी अनुमान है. 30 अप्रैल को पूरे झारखंड में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है. साथ ही 1 और 2 मई को भी पूरे झारखंड में गर्जन के साथ हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पीने के पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं, डीडीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

The post झारखंड में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top