Hot News

April 27, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी यह दो शर्त

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल शांति है. लेकिन, हालात काफी तल्ख हैं. ईरान के तटों पर अमेरिकी नाकाबंदी है. अमेरिकी युद्धपोत फारस की खाड़ी में हजारों सैनिकों के साथ तैनात हैं. ऐसे तनावपूर्ण माहौल में ईरान ने अमेरिका को एक प्रस्ताव दिया है. ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उसकी दो शर्त मान लेता है तो वो होर्मुज खोल देगा. ईरान ने कहा कि उसकी पहली शर्त है कि अमेरिका अपनी नाकेबंदी खत्म करे और दूसरी, युद्ध समाप्त किया जाए. इसके अलावा ईरान ने यह भी सुझाव दिया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बड़े मुद्दे पर बातचीत बाद के चरण में की जाएगी. क्या ईरान का प्रस्ताव मानेंगे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान के प्रस्ताव को मानेंगे इसकी संभावना कम ही मानी जा रही है. क्योंकि इससे वे मतभेद अनसुलझे रह सकते हैं जिनके कारण 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार कह चुके हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए. दूसरी बात कि ईरान ने शर्त के जरिये साफ कर दिया है कि परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे पर बाद में बात की जाएगी. यानी ईरान परमाणु मुद्दे को टालने की कोशिश कर रहा है, जबकि ट्रंप इस मुद्दे को बिल्कुल ढील देने के मूड में नहीं हैं. होर्मुज स्ट्रेट और आर्थिक दबाव अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर तनाव बना हुआ है. यह रास्ता युद्ध से पहले तेल और गैस सप्ला का एक महत्वपूर्ण मार्ग था. ऐसे में अमेरिकी नाकेबंदी का मकसद ईरान को तेल बेचने से रोकना है, ताकि उसकी आय कम हो और उसे उत्पादन रोकने के लिए मजबूर किया जा सके. इससे अलावा होर्मुज बंद होने का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. तेल की कीमतें आसमान छूने लगी है. जंग के कारण कच्चे तेल की कीमत 70-72 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर एक सौ डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गई है. कई देशों में तेल और गैस की घोर किल्लत है. पाकिस्तान कर रहा है मध्यस्थता ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की कड़ी पाकिस्तान बना हुआ है. ईरान ने यह शर्त भी पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति तक पहुंचाई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थता प्रयासों में शामिल अधिकारियों ने बताया कि ईरान नई वार्ता से पहले अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने पर जोर दिया है. अधर में अटकी दूसरे दौर की बातचीत अमेरिकी और ईरान के बीच पहले दौरी की बातचीत 11 और 12 अप्रैल को हुई थी. 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा रही. अब पाकिस्तान फिर से तेहरान और वाशिंगटन के बीच रुकी हुई वार्ता को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा हुआ है. लेकिन, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद की यात्रा रद्द कर दी, जिससे दूसरे दौर की बातचीत अधर में लटक गई. हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के अधिकारी (ईरान-अमेरिका) फोन पर बातचीत कर सकते हैं. ईरान के विदेश मंत्री की रूस यात्रा और कूटनीतिक प्रयास ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) रूस की यात्रा पर हैं. सोमवार (27 अप्रैल) को उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की. पुतिन ने ईरान के संघर्ष की सराहना की और मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया. पुतिन ने यह भी कहा कि ईरान के हितों के रक्षा करने की रूस पूरी कोशिश करेगा. ईरान-अमेरिका, इजराइल-लेबनान युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में कम से कम 3,375 लोग और लेबनान में 2,509 लोग मारे गए हैं. इज़राइल और ईरान समर्थित हिज़्बुल्ला के बीच भी संघर्ष जारी है. इजराइल में 23 और खाड़ी अरब देशों में 12 से अधिक लोग मारे गए. इसके अलावा, लेबनान में 15 इजराइली सैनिक, क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिक और संयुक्त राष्ट्र के छह शांति सैनिकों की भी मौत हुई है. Also Read: पुतिन से मिले अराघची, रूस ने कहा- हर वो काम करेंगे जो ईरान के हित में होगा The post होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी यह दो शर्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs RCB: हेजलवुड और भुवनेश्वर का जलवा, बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह हराकर IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर अपनी जगह मजबूत कर ली है. दिल्ली को 75 रन पर ऑल आउट करने के बाद, RCB ने सिर्फ 6.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों पर 34 रन) और विराट कोहली (15 गेंदों पर 23 रन) ने जीत दिलाई. पहली पारी में, DC 75 रन पर ऑल आउट हो गई, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सबसे कम स्कोर था. जोश हेजलवुड (4/12) और भुवनेश्वर कुमार (3/5) इस मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दिल्ली को 3.5 ओवर में ही 8/6 के स्कोर पर ला दिया. अभिषेक पोरेल ने अकेले ही संघर्ष करते हुए 33 गेंदों पर 30 रन बनाए, लेकिन DC अपनी पारी को बचाने में नाकाम रही. यह उसी मैदान पर 264 रन बनाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ. उस मुकाबले में पंजाब ने उसे हराया था. डीसी की लगातार पांचवीं हार DC की यह पांचवीं हार है, जिसने तीन मैच जीते हैं और इस हार के साथ वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर बनी हुई है. RCB ने पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना और हेजलवुड (4/12) और भुवनेश्वर (3/5) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत DC 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई, हालांकि अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने कुछ प्रतिरोध दिखाया. 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरसीबी ने शुरुआती ओवरों में विराट कोहली और जैकब बेथेल के एक-एक चौके की बदौलत संभलकर बल्लेबाजी की और सिर्फ 13 रन बनाए. तीसरे ओवर में बेथेल ने काइल जैमीसन पर हमला बोलते हुए उन्हें लगातार दो छक्के जड़े. हालांकि, जैमीसन ने तुरंत पलटवार करते हुए बेथेल को 11 गेंदों में 20 रन पर आउट कर दिया. बाउंड्री पर टी नटराजन ने शानदार कैच पकड़ा. आरसीबी का स्कोर 2.5 ओवर में 26 रन पर 1 विकेट था. Done in style, Done with conviction ✅✅@rcbtweets claim 2️⃣ points registering a record chase in New Delhi 🔥 Scorecard ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/IWcxJ3PLkV — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026 कोहली ने पूरे किए 9000 आईपीएल रन पांचवें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने दो चौके और एक छक्का लगाकर जैमीसन की पारी को ध्वस्त कर दिया और आरसीबी का स्कोर पांच ओवर में 60 तक पहुंच गया. कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर जीत पक्की कर दी और आईपीएल में अपने 9,000 रन पूरे किए. आरसीबी ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें देवदत्त (13 गेंदों में 34* रन, तीन चौके और तीन छक्के) और विराट कोहली (13 गेंदों में 25* रन, एक चौका और दो छक्के) का अहम योगदान रहा. हेजलवुड और भुवनेश्वर का तूफान जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी पावरप्ले गेंदबाजी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रनों पर ऑल आउट कर दिया. डीसी पहले चार ओवर में ही 8 रन पर 6 विकेट खो बैठी थी, लेकिन अभिषेक पोरेल (33 गेंदों में 30 रन, तीन चौकों सहित) की बहुमूल्य पारी और डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) की छोटी-छोटी पारियों ने डीसी को कुछ हद तक बड़े स्कोर तक पहुंचाया, जिससे डीसी अपने प्रतिद्वंदी के आईपीएल के सबसे कम स्कोर (49) के रिकॉर्ड को तोड़ने से बच गई. ये भी पढ़ें… DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड ने DC की लगा दी लंका, पावरप्ले का लोवेस्ट स्कोर 13/6 धोनी के आईपीएल से बाहर होने का खतरा, प्रैक्टिस मैच के दौरान फिर लगी चोट The post DC vs RCB: हेजलवुड और भुवनेश्वर का जलवा, बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव के बीच पुलिस ऑब्जर्वर पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, आयोग से कहा- TMC की शिकायत पर कार्रवाई करें

खास बातें टीएमसी का दावा- पुलिस ऑफिसर ने की ‘सीक्रेट’ मुलाकात क्या है पूरा मामला? क्या हैं टीएमसी के आरोप? आयोग की आंख और कान हैं अधिकारी : ECI आयोग के वकील ने कोर्ट में दी ये दलील अदालत का फैसला और आगे की राह Calcutta High Court Election Order: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. अदालत ने निर्वाचन आयोग (ECI) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उस शिकायत पर गंभीरता से गौर करने को कहा है, जिसमें दक्षिण 24 परगना जिले के एक पुलिस पर्यवेक्षक (Police Observer) पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. टीएमसी का दावा- पुलिस ऑफिसर ने की ‘सीक्रेट’ मुलाकात पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी का दावा है कि उक्त अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार से ‘सीक्रेट’ मुलाकात की थी. जस्टिस कृष्ण राव ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग से इस मामले में उचित कार्रवाई करने और याचिकाकर्ता को सूचित करने का निर्देश दिया. क्या है पूरा मामला? क्या हैं टीएमसी के आरोप? तृणमूल कांग्रेस ने अदालत में याचिका दायर कर एक पुलिस पर्यवेक्षक की निष्पक्षता पर सवाल उठाये हैं. मगराहट पूर्व, मगराहट पश्चिम, डायमंड हार्बर और फालता विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित पुलिस पर्यवेक्षक को तत्काल पद से हटाने की मांग की है. उसका आरोप है कि अधिकारी ने मगराहट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार के साथ निजी और अनौपचारिक बैठक की, जो चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आयोग की आंख और कान हैं अधिकारी : ECI आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस नायडू ने कोर्ट में इन आरोपों को सिरे से खारिज किया. आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक ने डायमंड हार्बर के एक प्रशासनी टूरिस्ट लॉज के कॉन्फ्रेंस रूम में उम्मीदवार से मुलाकात की थी. यह मुलाकात आधिकारिक थी और इसमें कुछ भी गोपनीय नहीं था. इसे भी पढ़ें : उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा Calcutta High Court Election Order: आयोग के वकील ने कोर्ट में दी ये दलील कोर्ट में चुनाव आयोग के वकील ने दलील दी कि ऑब्जर्वर मैनुअल के अनुसार, पुलिस पर्यवेक्षक आयोग की ‘आंख और कान’ के रूप में काम करता है. उसे जनता और उम्मीदवारों से मिलकर सीधे आयोग को रिपोर्ट देनी होती है. आयोग ने स्पष्ट किया कि भाजपा उम्मीदवार से मुलाकात अन्य लोगों की उपस्थिति में आधिकारिक हैसियत से की गयी थी, न कि व्यक्तिगत रूप से. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें अदालत का फैसला और आगे की राह जस्टिस कृष्ण राव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वह टीएमसी की शिकायत का निपटारा करे. दक्षिण 24 परगना के इन 4 क्षेत्रों (मगराहट पूर्व, मगराहट पश्चिम, डायमंड हार्बर और फाल्टा) में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है. इसे भी पढ़ें वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी बंगाल चुनाव के बीच बड़ी समाचार, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या हैं इसके मायने दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV The post चुनाव के बीच पुलिस ऑब्जर्वर पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, आयोग से कहा- TMC की शिकायत पर कार्रवाई करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुतिन से मिले अराघची, रूस ने कहा- हर वो काम करेंगे जो ईरान के हित में होगा

Putin Araghchi Meeting: अमेरिका से जारी तनाव के बीच ईरान की रूस से नजदीकियां और बढ़ गई है. सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेता सेंट पीटर्सबर्ग में मिले. मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच ईरान के हितों का समर्थन करेगा. पुतिन ने यह भी आश्वासन दिया कि मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के प्रयासों में हर संभव सहायता देगा. पुतिन और अराघची की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ईरान अमेरिका के बीच तनावपूर्ण माहौल में युद्धविराम चल रहा है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल हो चुकी है. पुतिन ने दिया शांति और स्थिरता पर जोर ईरानी प्रशासनी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार पुतिन ने कहा कि मॉस्को क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को बढ़ावा देने के लिए ईरान और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरानी लोग इस कठिन दौर से जल्द उबरेंगे और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी. पुतिन ने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला है और रूस हर संभव तरीके से क्षेत्रीय शांति प्रयासों का समर्थन करेगा. अराघची ने कहा- रूस के साथ बातचीत जरूरी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार सुबह रूस पहुंचे. उन्होंने टेलीग्राम पर दिए बयान में कहा कि ईरान और रूस लगातार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घनिष्ठ परामर्श करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल की परिस्थितियों के कारण उच्च स्तरीय बैठकों में अंतर आया था, जिसे अब नए सिरे से कूटनीतिक प्रयासों से दूर किया जा रहा है. अराघची ने बताया कि उनकी यात्रा का मकसद रूस के साथ मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा है. आगे की बातचीत की संभावना इस यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री की रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात और चर्चा होने की संभावना है, जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी. मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक बढ़ा रहा अमेरिका मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका अपने सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है. फिलहाल अमेरिकी नौसेना के तीन विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन, यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश मिडिल ईस्ट में तैनात हैं. इन विमानवाहक पोतों में लगभग 15,000 नाविक और मरीन सैनिक, 200 से अधिक विमान और कई अतिरिक्त जहाज शामिल हैं. यूएसएस त्रिपोली के नेतृत्व में एक अन्य हमलावर समूह भी अपने नाविकों, मरीन सैनिकों और विमानों के साथ क्षेत्र में तैनात है. Also Read: हिजबुल्लाह का अल्टीमेटम, कहा- हथियार नहीं छोड़ेंगे, इजराइल से सीधी बातचीत से इनकार The post पुतिन से मिले अराघची, रूस ने कहा- हर वो काम करेंगे जो ईरान के हित में होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव से पहले STF ने बिहार के हथियार तस्कर को कोलकाता में दबोचा, पिस्टल और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद

Kolkata STF Arms Seizure| कोलकाता, विकास गुप्ता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सोमवार को एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के व्यस्त बीटी रोड इलाके में जाल बिछाकर बिहार के एक कुख्यात अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. BT रोड पर STF का ऑपरेशन क्लीन पकड़े गये आरोपी के पास से आधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान शहर में अशांति फैलाने के लिए किया जाना था. एसटीएफ के प्रमुख वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि टीम को पहले से ही पुख्ता जानकारी मिली थी कि बिहार से हथियारों की एक बड़ी खेप कोलकाता लायी जा रही है. इसी आधार पर चितपुर थाना क्षेत्र के बीटी रोड के पास घेराबंदी करके शमीम आलम (40) को गिरफ्तार किया गया. रवाना जिले का रहने वाला है हथियार सप्लायर शमीम शमीम बिहार के नवादा जिले के रत्ननी इलाके के बुधवारा के निकट बकासोती गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान आरोपी हथियारों को लेकर कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Kolkata STF Arms Seizure: जखीरा देख पुलिस भी हैरान एसटीएफ चीफ ने बताया कि तस्कर के पास से बरामद हथियारों की सूची काफी लंबी है. यह बताता है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ये हथियार यहां लाये गये थे. हथियारों की पूरी लिस्ट यहां देखें. 3 सिंगल शॉटर फायर आर्म्स 1 पीस, 7 एमएम पिस्तौल (मैगजीन के साथ) 14 राउंड 8 एमएम पिस्तौल के कारतूस 100 राउंड 7 एमएम पिस्तौल के कारतूस इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें किसे दी जानी थी डिलीवरी? पुलिस खंगाल रही है कुंडली एसटीएफ अब इस मामले के नेतृत्वक और आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है. एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पता लगा रही है कि हथियार कोलकाता में किसे सौंपे जाने वाले थे. तस्करी के पीछे बिहार और कोलकाता के कौन-से बड़े गिरोह शामिल हैं. शमीम को मंगलवार को कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसे भी पढ़ें बैरकपुर में खूनी संघर्ष, भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CISF जवान को लगी गोली बंगाल चुनाव के बीच बड़ी समाचार, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या है इसके मायने बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी The post चुनाव से पहले STF ने बिहार के हथियार तस्कर को कोलकाता में दबोचा, पिस्टल और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड ने DC की लगा दी लंका, पावरप्ले का लोवेस्ट स्कोर 13/6

DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पावरप्ले में ही झकझोर कर रख दिया, जब भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर डीसी के 6 बैटरों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद से हमला बोला और पावर प्ले में दिल्ली की टीम 13-6 पर सिमट गई. सभी धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पावरप्ले में 13 रनों का स्कोर आईपीएल में अब तक सबसे कम पावरप्ले स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जो 2009 में हुआ था. उस समय भी आरसीबी ही विपक्षी टीम थी. नीचे पढ़ें एक-एक ओवर का हाल पहले ओवर में साहिल परख आउट भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर में ही आरसीबी को बड़ा झटका दिया. डीसी के लिए डेब्यू करने वाले साहिल परख दो गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने इस युवा ओपनर को क्लीन बोल्ड कर दिया. 𝙎𝙬𝙞𝙣𝙜 it like Bhuvi 🤌 Vintage Bhuvneshwar Kumar at his very best ❤️ Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/esscp0jTec — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026 दूसरे ओवर में राहुल और समीर रिजवी हुए आउट दूसरा ओवर लेकर जोश हेजलवुड आए. हेजलवुड ने पहला शिकार केएल राहुल काकिया और उसी ओवर में समीर रिजवी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने पहली की गेंद पर केएल राहुल को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया. इसके अगले ही गेंद पर समीर रिजवी ने भी डक पर अपना कैच जितेश शर्मा को थमाया. दो ओवर के बाद डीसी का स्कोर 7-3 था. Josh Hazlewood being so 𝙂𝙤𝙤𝙙 👌 🎥 The #RCB seamer starts his spell sending back KL Rahul and Sameer Rizvi 😮 Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/OSMRlv07PX — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026 तीसरे ओवर में स्टब्स और अक्षर गए पवेलियन तीसरा ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया. स्टब्स का शानदार कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. स्टब्स एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे थे. अब अक्षर पटेल क्रीज पर थे और दो गेंद स्पोर्ट्सने के बाद वह भी बिना खाता खोले चौथी गेंद पर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने एक बार फिर शानदार कैप लपका. तीन ओवर के बाद डीसी का स्कोर 8-5 हो गया. चौथे ओवर में नीतीश राणा का शिकार हेजलवुड भी पूरे जोश में थे और उन्होंने पारी के चौथे ओवर में नीतीश राणा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. राणा नौ गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. राणा का कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. इस प्रकार पावरप्ले में ही डीसी ने अपने 6 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में टीम केवल 13 ही रन बना सकी. इस पूरे प्रकरण में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट चटकाए. ये भी पढ़ें… Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड The post DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड ने DC की लगा दी लंका, पावरप्ले का लोवेस्ट स्कोर 13/6 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहीदों के बच्चों के लिए खुलेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्कूल’: जगुआर कैंपस में होगा निर्माण, CM हेमंत ने दी हरी झंडी

Shibu Soren Residential School, रांची, (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य के शहीद पुलिसकर्मियों, सेना (आर्मी) और सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) के जवानों के बच्चों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया. रांची के रिंग रोड स्थित जगुआर कैंपस में ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जगुआर कैंपस में ही जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करने और निर्माण कार्य शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया है. स्मार्ट सुविधाएं और उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तावित विद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि इस स्कूल का संचालन ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की तर्ज पर किया जाए. कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और आधुनिक स्पोर्ट्स मैदान विकसित किए जाएंगे. सीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. Also Read: गुमला: सिस्टम की बदहाली से मौत! चैनपुर CHC में नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन से ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत पुलिस परिवारों के लिए होटवार में 50 बेड का अस्पताल बैठक में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बड़ा निर्णय लिया गया. जैप-10 होटवार में पुलिस परिवारों के लिए एक अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसका संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर होगा. शुरुआत में यह अस्पताल 50 बेड का होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर 100 बेड तक अपग्रेड किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए. बैठक में मौजूद रहे दिग्गज अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित शिक्षा और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्कूल के लिए डीपीआर (DPR) तैयार हो चुका है और जमीन चिह्नीकरण का काम अंतिम चरण में है. Also Read: झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद अब खंडपीठ के हवाले, JSSC की दलीलों पर एकल पीठ का अंतरिम राहत से इनकार The post शहीदों के बच्चों के लिए खुलेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्कूल’: जगुआर कैंपस में होगा निर्माण, CM हेमंत ने दी हरी झंडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें

Parenting Tips: जब शिशु छोटे होते हैं, तब उनके बिगड़ने और गलत संगति में फंसने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में माता-पिता के मन में यह चिंता बनी रहती है कि उनका बच्चा हमेशा अच्छी आदतें अपनाए और गलत संगति से जितना हो सके दूर रहे. अगर आपके घर में भी छोटे शिशु हैं और आप उन्हें गलत लोगों और बुरी संगति से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का और मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ अपने शिशु को गलत लोगों से बचा पाएंगे, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, पढ़ाई में बेहतर बनने और उनके व्यवहार को अच्छा बनाए रखने में भी मदद कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से. बच्चों से खुलकर बात करें अगर आप अपने शिशु को बुरे लोगों और गलत संगति से बचाकर रखना चाहते हैं, तो यह सबसे जरूरी हो जाता है कि आप उनसे किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करना शुरू कर दें. जब आपका शिशु घर में या फिर आपके सामने अपने दिल की बातों को आसानी से कम सकेगा, तो उसपर बाहर के गलत लोगों का असर कम पड़ेगा. हर दिन थोड़ा सा समय निकालकर अपन शिशु से उसके स्कूल, दोस्तों और पूरे दिन की एक्टिविटीज के बारे में बात करें. जब आपके शिशु को ऐसा लगता है कि घर पर उसकी बातें सुनी जा रही हैं, तो वह बाहरी लोगों से नहीं बल्कि आपसे अपनी परेशानियों को शेयर करना शुरू कर देता है. यह भी पढ़ें: शिशु की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत बच्चों के दोस्तों को अच्छे से जानें अगर आपके घर पर शिशु हैं तो आपको यह अच्छे से पता होना चाहिए कि उसके दोस्त कौन हैं और वह किनके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करता है. इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि आप हर समय उसपर निगरानी करते रहें. आप अपने शिशु से नॉर्मली ही उसके दोस्तों के बारे में पूछकर जान सकते हैं. अपने शिशु के दोस्तों को घर पर बुलाएं और उसके बात-व्यवहार को समझने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपका बच्चा किस तरह के माहौल में रह रहा है. सही और गलत के बीच फर्क समझाएं एक पैरेंट के लिए अपने शिशु को हर गलती पर डांट देना ही काफी नहीं होता है. आपके लिए उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क भी समझाना उतना ही जरूरी हो जाता है. अपने शिशु को समझाएं कि झूठ बोलना, किसी से बदतमीजी करना, किसी की कोई चीज बिना पूछे ले लेना या फिर पढ़ाई से दूर भागना गलत बात है. इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि अच्छे दोस्त सिर्फ वही हैं जो उसे जीवन में सही रास्ता दिखा रहे हैं और कठिन समय में उसके साथ खड़े रह रहे हैं. यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच हद से ज्यादा रोक-टोक न करें कुछ माता-पिता की यह आदत होती है कि वे अपने शिशु के साथ काफी स्ट्रिक्ट बर्ताव करते हैं. बता दें जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शिशु आपसे डरकर चीजों को छिपाने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो उसके लिए एक गलत संगति में फंसना और भी ज्यादा आसान हो जाता है. भले ही आप एक माता-पिता है, लेकिन फिर भी आपको अपने शिशु पर हद से ज्यादा रोक-टोक लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अपने बच्चों को प्यार से समझाएं और उसे इस बात का भरोसा भी दिलाएं कि अगर उससे गलती हो भी जाए, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. उसके माता-पिता और घर वाले हमेशा उसके साथ खड़े हैं. बच्चों को अच्छे कामों में बिजी रखें अगर आपका बच्चा अपने फ्री टाइम में इधर-उधर घूमता रहता है, तो ऐसे में उसका एक गलत संगति में फंसने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने शिशु को स्पोर्ट, म्यूजिक, बुक रीडिंग और ड्राइंग जैसी एक्टिविटीज में बिजी रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके शिशु का कीमती समय सही जगह पर खर्च होगा और इसके साथ ही उसके कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है शिशु का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें The post शिशु को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें

खास बातें डर को ‘ना’ और भरोसे को ‘हां’ कह रहा बंगाल : पीएम रोड शो और रैलियां मेरे लिए तीर्थयात्रा के समान : मोदी भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण मनायेंगे 29 अप्रैल को भारी मतदान करने की अपील डर को ना, भाजपा को हां : प्रधानमंत्री मोदी PM Modi Audio Message West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक विशेष ऑडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री ने इस संदेश में न केवल बंगाल के प्रति अपनी भावनाओं को साझा किया, बल्कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जीत का अटूट विश्वास भी भर दिया. डर को ‘ना’ और भरोसे को ‘हां’ कह रहा बंगाल : पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल की जनता अब डर को ‘ना’ और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के भरोसे को ‘हां’ कह रही है. उन्होंने मतदाताओं से 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड मतदान कर इतिहास दोहराने की अपील की है. रोड शो और रैलियां मेरे लिए तीर्थयात्रा के समान : मोदी प्रधानमंत्री ने अपने ऑडियो संदेश में बंगाल के चुनावी दौरों को आध्यात्मिक अनुभव बताया. उन्होंने कहा- मां काली के भक्तों के बीच रहने पर मुझे एक दिव्य ऊर्जा का अनुभव हुआ है. पश्चिम बंगाल में किये गये रोड शो और रैलियां मेरे लिए किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं थीं. पीएम ने कहा कि बंगाल की सेवा करना और यहां की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही उनका भाग्य और उनकी जिम्मेदारी है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें PM Modi Audio Message West Bengal: भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण मनायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदेश के जरिये अपनी तरफ से भाजपा की जीत पर पक्की मुहर लगा दी है. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रशासन बन रही है. उन्होंने जनता से कहा- हम सभी जल्द ही भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनायेंगे. यह केवल मेरा विश्वास नहीं, बल्कि आप पर मेरा पूरा भरोसा है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें Photos 29 अप्रैल को भारी मतदान करने की अपील पीएम मोदी ने याद दिलाया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए भाजपा का पूरा रोडमैप (खाका) जनता के सामने रख दिया है. पीएम ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में 23 अप्रैल को राज्य के मतदाताओं ने भारी मतदान के साथ इतिहास रच दिया है. अब 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना बंगाल की जिम्मेदारी है, ताकि परिवर्तन का संकल्प पूरा हो सके. इसे भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें डर को ना, भाजपा को हां : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि बंगाल का आम आदमी अब हिंसा और डर के साये से बाहर निकलना चाहता है. लोग विकास की नेतृत्व को चुन रहे हैं और भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें The post बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs RCB: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दिल्ली की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI

DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हो रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करने को बोला गया है. डीसी के लिए यह मैच काफी अहम है. आरसीबी अब तक 7 में 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मजबूत स्थिति में है. वहीं दिल्ली की टीम 7 में से केवल 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर है. दिल्ली एक बड़ी जीत दर्ज कर टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के फिराक में होगी. अक्षर पटेल को कप्तानी के साथ-साथ अपने स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना होगा, जैसा की रजत पाटीदार अपनी टीम के लिए कर रहे हैं. पाटीदार को अपने सभी खिलाड़ियों पर है भरोसा टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हम दूसरी पारी में उन्हें दबाव में लाने की कोशिश करेंगे. सबसे अहम बात यह है कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने अब तक काफी अच्छी क्रिकेट स्पोर्ट्सी है और हम उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं. जो हो गया सो हो गया, अब हम आगे भी अच्छी क्रिकेट स्पोर्ट्सने पर ध्यान दे रहे हैं. 🚨Toss update from New Delhi🚨@rcbtweets won the toss and elected to bowl first against @delhicapitals Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/hZSQaDFtxm — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार. पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते अक्षर पटेल टॉस के बाद जीटी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘अगर मैं टॉस जीतता तो पहले फील्डिंग करता. मैदान का आकार छोटा है, पिच भी बेहतर होती जाती है, इसलिए हम भी लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते. IPL में, आप 264 रन बनाकर भी हार सकते हैं, लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट है. हमने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया, अगर हमने मिले मौकों को भुनाया होता तो नतीजा कुछ और होता. आपको अपना काम लगातार करते रहना होता है, हमारे सबसे अच्छे फील्डर भी कैच छोड़ देते हैं, इसलिए भले ही किस्मत हमारे साथ न हो, लेकिन हम सिर्फ इसके बारे में सोचकर हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते. हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं – चमीरा और जेमिसन स्पोर्ट्स रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन. ये भी पढ़ें… Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड The post DC vs RCB: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दिल्ली की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top