Hot News

AAP के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मिली मंजूरी, राज्यसभा में BJP की संख्या बढ़कर 113 हुई

AAP vs BJP: राज्यसभा की वेबसाइट पर अब सातों सांसद बीजेपी के सदस्यों की सूची में दिखाए गए हैं. 24 अप्रैल को आप छोड़कर बीजेपी में विलय करने वाले सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं.

आम आदमी पार्टी ने सदस्यता रद्द करने की मांग की थी

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखकर दल बदल करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया था.

किरेन रिजिजू ने 7 सांसदों का NDA में स्वागत किया

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सातों सांसदों का एनडीए में स्वागत किया. उन्होंने एक्स पर लिखा- राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन जी ने AAP के 7 सांसदों के BJP में विलय को स्वीकार कर लिया है. अब राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी BJP संसदीय दल के सदस्य हैं. मैंने लंबे समय से यह देखा है कि इन 7 माननीय सांसदों ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया. प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है, और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा.

ये भी पढ़ें: पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बोले राघव चड्डा-शीशमहल दिल्ली चुनाव में हार की प्रमुख वजह

राघव चड्डा के आप छोड़ने से बौखलाए संजय सिंह ने कहा -पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी

The post AAP के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मिली मंजूरी, राज्यसभा में BJP की संख्या बढ़कर 113 हुई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top