Hot News

AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Nagpur की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS या DNB जैसी Post Graduate Medical Degree होनी चाहिए. जिस विभाग में आप आवेदन करना चाहते हैं, उसी विषय में आपकी योग्यता होनी जरूरी है. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 08 मई 2026 के अनुसार की जाएगी. आवेदन करने का तरीका और वैकेंसी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

AIIMS Nagpur Senior Resident Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AIIMS Nagpur की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं.
  • वहां Senior Resident Recruitment 2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
  • अपनी योग्यता, आयु सीमा और विभाग की पात्रता अच्छी तरह जांच लें.
  • आवेदन के लिए दिए गए Online Application Form या Google Form लिंक पर क्लिक करें.
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभाग और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज जैसे डिग्री सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, फोटो आदि तैयार रखें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क NEFT के माध्यम से जमा करें.
  • फीस भुगतान की रसीद या ट्रांजैक्शन डिटेल सुरक्षित रखें.
  • आवेदन फॉर्म में पेमेंट डिटेल भी सही तरीके से भरें.

वैकेंसी डिटेल्स

विभाग रिक्त पदों की संख्या
एनेस्थीसियोलॉजी 5
एनाटॉमी 2
बायोकेमिस्ट्री 3
कार्डियोलॉजी 2
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी 2
फॉरेंसिक मेडिसिन 1
जनरल मेडिसिन 1
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन 1
मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2
मेडिकल हीमेटोलॉजी 1
मेडिकल ऑन्कोलॉजी 2
माइक्रोबायोलॉजी 4
नेफ्रोलॉजी 3
न्यूरोसर्जरी 1
न्यूक्लियर मेडिसिन 3
प्रसूति एवं स्त्री रोग 2
ऑर्थोपेडिक्स 2
पीडियाट्रिक्स 2
पैथोलॉजी 3
फिजियोलॉजी 1
मनोरोग विभाग 1
पल्मोनरी मेडिसिन 1
रेडियोथेरेपी 1
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 3
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक 1
ट्रॉमा एवं इमरजेंसी 6

कितनी मिलेगी सैलरी?

AIIMS Nagpur में Senior Resident पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को Level-11 के तहत 67,700 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही NPA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Interview के आधार पर किया जाएगा. अगर आवेदन की संख्या ज्यादा होती है, तो पहले Written Test भी आयोजित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: प्रशासनी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

The post AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top