आजकल कार खरीदना आसान है, लेकिन सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है. खासकर तब, जब आप सोच रहे हों कि एक ही कार को 8-10 साल तक चलाना है. ऐसे में सिर्फ चमकदार फीचर्स या नया लुक काम नहीं आता, असली बात होती है कार कितनी भरोसेमंद है और लंबे समय तक आपका साथ दे पाएगी या नहीं. एक अच्छी लॉन्ग-टर्म कार वही होती है, जिसका इंजन भरोसेमंद हो, बार-बार सर्विस सेंटर न जाना पड़े और जो सालों बाद भी बिना बड़ी परेशानी के चलती रहे. इसलिए यहां हम आपके लिए ₹15 लाख के अंदर आने वाली ऐसी कारें लेकर आए हैं, जो सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कई सालों तक बिना टेंशन के चल सकती हैं.
Maruti Suzuki Jimny
Maruti Suzuki Jimny एक ग्लोबल लेवल पर मशहूर ऑफ-रोड SUV है, जो अपनी मजबूती और भरोसेमंदी के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.32 लाख है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 bhp, 134 Nm) मिलता है.
इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका लैडर फ्रेम चेसिस (Ladder Frame Chassis) और AllGrip Pro 4×4 सिस्टम, जो इसे इस प्राइस रेंज की सबसे कैपेबल ऑफ-रोड गाड़ियों में से एक बनाता है.
साथ ही, Maruti की सर्विस और मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम होती है, जिससे यह लंबे समय के लिए जेब पर हल्की पड़ती है.
Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख है. इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और मजेदार बनती है.
सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है, क्योंकि इसे Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है. यह इसकी स्ट्रक्चरल मजबूती और पैसेंजर सेफ्टी को साबित करता है.
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों में बेहतर बनाते हैं.
Honda Elevate
Honda Elevate लॉन्ग-टर्म ओनरशिप के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख है. इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119 bhp और 145 Nm टॉर्क देता है.
नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में टर्बो के मुकाबले कम कंपोनेंट्स होते हैं, जिससे इसकी लंबी उम्र और भरोसेमंदी बेहतर रहती है. यही इंजन Honda City में भी अच्छा परफॉर्म कर चुका है.
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और टॉप वेरिएंट में ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी मॉडर्न भी और ज्यादा कॉम्प्लेक्स भी नहीं.
Mahindra Thar
अगर आपको ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर पसंद है, तो Mahindra Thar एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (152 bhp) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (117 bhp) के ऑप्शन मिलते हैं.
इस SUV की सबसे बड़ी खासियत है, इसका 4×4 सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत बॉडी, जो इसे मुश्किल रास्तों पर भी कैपेबल बनाते हैं.
इसके अलावा, इसमें टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे यह डेली यूज के लिए भी आरामदायक बन जाती है.
Kia Seltos
Kia Seltos हिंदुस्तान में पहले ही एक बड़ी ओनरशिप बेस बना चुकी है और इसके कई मॉडल करीब 6-7 साल से बिना किसी बड़ी समस्या के आराम से चल रहे हैं. यही बात इसे लॉन्ग-टर्म ओनरशिप के लिए भरोसेमंद बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख है.
₹15 लाख के अंदर इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन खास तौर पर अपनी स्मूदनेस और रिफाइनमेंट के लिए जाना जाता है, जो इसे अपने कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाता है.
फीचर्स के मामले में भी Seltos अपने सेगमेंट में काफी आगे है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और टॉप वेरिएंट्स में ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह SUV टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों में शानदार पैकेज बन जाती है.
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तानीय सड़कों पर कार को सेफ रखना है तो ये चीज है सबसे जरूरी, खरीदते समय न करें इग्नोर
The post Maruti Jimny से Mahindra Thar तक, ₹15 लाख से कम में ये हैं सबसे भरोसेमंद SUVs appeared first on Naya Vichar.

