Hot News

आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को किया कन्फर्म, 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

3 Idiots Sequel: फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शामिल है. आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान स्टारर ये फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आमिर खान ने खुद पुष्टि की है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

10 साल बाद की कहानी दिखाएगा सीक्वल

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘3 इडियट्स 2’ की कहानी सुन ली है और यह शानदार है. उन्होंने कहा, “कहानी बहुत अच्छी है और पहली फिल्म की तरह इसमें भी अलग तरह का ह्यूमर है. यह फिल्म रैंचो, फरहान और राजू की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जो 10 साल बाद की स्टोरी दिखाएगी.” हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है और इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है.

फुन्सुख वांगडू के किरदार में लौटने को उत्साहित आमिर

आमिर खान ने यह भी बताया कि वह एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार फुन्सुख वांगडू (रैंचो) को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “यह एक खूबसूरत कहानी है, जिसे राजू हिरानी और अभिजात जोशी ने मिलकर तैयार किया है. मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने और फिर से उस किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हूं.”

आमिर खान के अन्य प्रोजेक्ट्स पर अपडेट

इस बीच, आमिर खान और राजकुमार हिरानी एक बायोपिक पर भी साथ काम करने वाले थे, जो दादासाहेब फाल्के पर आधारित थी. हालांकि स्क्रिप्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया गया है. इसके अलावा समाचारें हैं कि आमिर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में भी नजर आ सकते हैं. हालांकि इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. फिलहाल वह अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें साई पल्लवी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बनी पकड़

The post आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को किया कन्फर्म, 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top