Hot News

Google-Microsoft में 52 लाख का पैकेज, BTech स्टूडेंट्स को मिला तगड़ा प्लेसमेंट

Google Microsoft Placement 2026: टॉप कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम IITs और IIMs का आता है. पंजाब के जालंधर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT जालंधर ने कैंपस प्लेसमेंट में कई IITs और IIMs को पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज के 7 स्टूडेंट्स को Google और Microsoft जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट (Google Microsoft Placement) मिला है. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट डिटेल्स को करीब से देखते हैं.

Google Microsoft में प्लेसमेंट

Google और Microsoft जैसी कंपनियां हिंदुस्तान के कॉलेजों में प्लेसमेंट सेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. NIT जालंधर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस बात को प्रूफ करता है. NIT जालंधर की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- nitj.ac.in पर पिछले सेशन यानी 2024-25 का प्लेसमेंट डेटा शेयर किया गया है.

इन स्टूडेंट्स को मिला 52 लाख का पैकेज

एनआईटी जालंधर के 2021-2025 बैच के छात्रों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है. मेहर कौर, इशिता श्रीवास्तव, अक्षिता बंसल, हरचेत सिंह और जितेंद्र लोहानी का चयन Microsoft में 52 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ. लविशा और उन्नति सचान ने Google में 52 लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ बेहतरीन सफलता हासिल की.

NIT Jalandhar Google Microsoft Placement Record Check Here

Amazon में तगड़ा प्लेसमेंट

छात्र का नाम बैच कंपनी पैकेज
अंजन दास 2020-2024 Amazon 52 LPA
गुनिका 2020-2024 Amazon 52 LPA
कार्तिकेय कुमार 2020-2024 Amazon 52 LPA
नरोतम सिंह विरदी 2020-2024 Amazon 52 LPA
प्रशांत 2020-2024 Amazon 52 LPA
उपहार शर्मा 2020-2024 Amazon 52 LPA
यशनीत विनायक 2020-2024 Amazon 52 LPA

इससे पहले 2020-2024 बैच के छात्रों को Amazon जैसी टॉप कंपनी में शानदार प्लेसमेंट हासिल हो चुका है. इस बैच के अंजन दास, गुनिका, कार्तिकेय कुमार, नरोतम सिंह विरदी, प्रशांत, उपहार शर्मा और यशनीत विनायक का चयन Amazon में 52 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ.

टॉप कॉलेजों की लिस्ट में शामिल

एनआईटी जालंधर ने 2025 और 2026 में कई टॉप रैंकिंग्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में NIT जालंधर को 1001-1200 रैंक बैंड में जगह मिली है. NIRF Ranking 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में इसे 55वीं रैंक हासिल हुई. QS Asia University Rankings 2025 में एनआईटी जालंधर को एशिया की यूनिवर्सिटीज में 661-680 रैंक बैंड और दक्षिण एशिया में 202वीं पोजिशन मिली.

Asia Education Review 2025 में एनआईटी जालंधर को एशियाई छात्रों के लिए हिंदुस्तान के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल किया गया. इससे पहले IIRF Rankings 2024 में यह कॉलेज 39वें स्थान पर रहा. THE Asia University Rankings 2025 में इसे 351-400 रैंक बैंड मिला, जबकि Engineering and Technology Ranking 2025 में 801-1000 बैंड में जगह मिली.

यह भी पढ़ें: NIT राउरकेला में चाहिए सीट? जानें कटऑफ, कोर्स और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

The post Google-Microsoft में 52 लाख का पैकेज, BTech स्टूडेंट्स को मिला तगड़ा प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top