हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौता गांव में 5 दिन पूर्व लापता हुए एक युवक और दो युवती का शव मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने इस गंभीर घटना को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की. बैठक में एसपी अमन कुमार, एसपी अमित कुमार, एसटीपीओ अमित आनंद, एसडीओ आदित्य पांडे और सिविल सर्जन अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
पीड़ित परिवारों से मिले
मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवारों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा.
क्या है मामला
ज्ञात हो कि 27 अप्रैल के दोपहर करीब तीन बजे पौता कोनार नदी में एक युवक और दो युवतियों का शव मिला था. मृतकों में पोता की खुशी परवीन (पिता वासित अंसारी), लोहसिना थाना क्षेत्र के मंडई की सानिया परवीन (पिता मोहम्मद कमाल ) और कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव के मोहम्मद आदिल हुसैन शामिल है. 23 अप्रैल को तीनों आम तोड़ने के लिए घर से निकले थे. तब से वह लापता थे.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
The post हजारीबाग: युवक-युवती का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकत appeared first on Naya Vichar.
