Hot News

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE कल 29 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) जारी करेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है.

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का रिजल्ट है.

Chhattisgarh Board का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर पाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाना होगा. कई बार रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

DigiLocker पर ऐसे करें चेक

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो DigiLocker एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं.
  • वेबसाइट पर Class X और Class XII रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं.
  • अब स्टेट वाली लिस्ट में छत्तीसगढ़ का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करते ही मार्कशीट मिल जाएगी.

CG Board Result by SMS: मैसेज से ऐसे करें चेक

अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के SMS ऐप में जाकर CG12 Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में रिजल्ट का स्टेटस मोबाइल पर आ जाएगा. वहीं 10वीं के छात्र CG10 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज सकते हैं. इसके बाद रिजल्ट की जानकारी SMS के रूप में मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

The post छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top