Hot News

Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल

Wheel of Fortune: टीवी के मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का आखिरी एपिसोड यानी ग्रैंड फिनाले बहुत ही मजेदार रहा. इस मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं. शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. दरअसल, अक्षय ने जैकलीन के कहने पर लाल रंग की हाई हील्स पहनी और उस पर डांस करके सबको हैरान कर दिया.

यहां देखें वीडियो-

Akshay dancing with heels wasn’t in my 2026 bingo card 🤣
by
u/shawerma114 in
BollyBlindsNGossip

क्यों पहननी पड़ी अक्षय को हील्स?

शो में जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय अक्सर उनके साथ डरावने प्रैंक करते हैं. इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक चैलेंज दिया. उन्होंने कहा कि अक्षय को 1 मिनट तक हील्स पहनकर डांस करना होगा और अगर वह बीच में रुके, तो उन्हें जैकलीन को 1 लाख रुपये देने होंगे. पहले तो अक्षय डरे और बोले, “क्या पागलपन है, मोच आ जाएगी.” लेकिन फराह खान की हिम्मत बढ़ाने पर अक्षय तैयार हो गए.

डांस के बाद अक्षय ने स्त्रीओं को किया सलाम

अक्षय ने लाल रंग की हील्स पहनी और अपनी ही फिल्म के गाने ‘लाल परी’ पर जमकर डांस किया. वह हील्स पहनकर गोल-गोल घूमे और बेहतरीन फुटवर्क भी दिखाया. अक्षय का बैलेंस देखकर फराह खान भी उनके सामने झुक गईं और तालियां बजाईं. डांस करते-करते आखिर में हील्स टूट गई, जिसके बाद अक्षय ने कहा, “मैं सभी स्त्रीओं को सलाम करता हूं, आप लोग ये कैसे पहन लेती हैं?”

फैंस ने की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग अक्षय की खूब तारीफ कर रहे हैं. किसी ने कहा कि ऐसा उन्होंने कभी सोचा नहीं था, तो किसी ने कहा कि अक्षय बहुत कूल और कॉन्फिडेंट हैं.

अक्षय की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ सुपरहिट रही है और अब वह 26 जून को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, ‘Mirzapur: The Film’ को लेकर बताया कैसा होगा उनका नया अवतार

The post Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top