PBKS vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. वैभव और यशस्वी जायसवाल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. 3.2 ओवर में राजस्थान के स्कोर को 51 रन पर पहुंचा दिया. वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन की पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जमाए. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 16 रन की पारी स्पोर्ट्सी. रियान पराग दो चौके और दो छक्कों की मदद से 16 गेंद में 29 रन बनाए. डोनोवन फेरेरा ने नाबाद 52 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जमाए. शुभम दुबे भी नाबाद रहे और 12 गेंदों में 31 रन की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 3 चौके और दो छक्के जमाए.
प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की पारी बेकार गई
पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन पारी स्पोर्ट्सी. प्रभसिमरन और स्टोइनिस की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर बनाया था. प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने केवल 22 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के भी जमाए. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए. कूपर कॉनॉली ने 14 गेंद का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी स्पोर्ट्सी.
अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए
पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए और केवल एक विकेट लेने में कामयाब रहे. युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. हालांकि चहल ने भी 4 ओवर में 36 रन लुटाए. लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 57 रन दिए. जबकि मार्को जानसेन 3.2 ओवर में 41 रन दे दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए.
राजस्थान से हारकर भी पंजाब टॉप पर
राजस्थान से हार के बाद भी पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है. पंजाब ने 8 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिसमें 6 में जीत और केवल एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. केकेआर के साथ मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था. पंजाब के कुल 13 अंक हैं. दूसरे स्थान पर आरसीबी है, जिसके 12 प्वाइंट्स हैं. राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है. राजस्थान के भी 12 अंक हैं. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम सबसे नीचे है. उसके कुल 4 प्वाइंट्स हैं. उसे केवल दो मैच में जीत मिली है, जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
The post राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, यशस्वी-वैभव के बाद फरेरा और शुभम की आतिशबाजी appeared first on Naya Vichar.

