Hot News

ट्रंप का दावा, बर्बादी के कगार पर ईरान, होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार

Strait of Hormuz: ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को संकेत दिया है कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है, ‘बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है. ट्रंप के अनुसार ईरान चाहता है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि व्यापार और तेल आपूर्ति फिर से शुरू हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के भीतर नेतृत्व को लेकर मतभेद हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से यह नहीं बताया गया है कि ईरानी पक्ष की ओर से यह संदेश किसने दिया है.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किया पोस्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने हाल ही में अमेरिका को बताया है कि वह पूरी तरह से टूटने की स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि ईरान चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए, ताकि वह अपने नेतृत्व की स्थिति को संभाल सके.

होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट, वैश्विक व्यापार पर असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. जहाजों की आवाजाही बाधित होने के कारण करीब 20,000 नाविक विभिन्न जहाजों पर फंसे हुए हैं. इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 20% तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई होती है, इसलिए यहां किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर वैश्विक वित्तीय स्थिति पर पड़ता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, युद्ध से पहले जहां रोजाना 130 से अधिक जहाज इस मार्ग से गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या काफी घटकर रह गई है. हमलों और तनाव के चलते कई जहाजों को रोकना पड़ा है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

कूटनीति बनाम टकराव… क्या होगा आगे?

मिडिल ईस्ट संकट के दौरान एक ओर जहां शांति के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर सैन्य तनाव और आर्थिक दबाव भी बना हुआ है. ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है.
ऐसे में अगर होर्मुज की स्थिति जल्द सामान्य नहीं होती, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, महंगाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर व्यापक रूप से पड़ सकता है.

प्रगाढ़ हो रहे रूस-ईरान संबंध, पुतिन से अराघची ने की मुलाकात

इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस का दौरा किया और राष्ट्रपति Vladimir Putin से मुलाकात की. यह बैठक सेंट पीटर्सबर्ग में हुई, जो करीब दो घंटे तक चली. अराघची ने कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय अस्थिरता के बावजूद रूस और ईरान के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने रूस के समर्थन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कठिन समय में मॉस्को ने तेहरान का साथ दिया है. पुतिन ने भी भरोसा दिलाया कि रूस शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

Also Read: होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी यह दो शर्त

The post ट्रंप का दावा, बर्बादी के कगार पर ईरान, होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top