Raja Shivaji Box Office Day 1: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले, लेकिन कमाई के मामले में इसने मजबूत पकड़ दिखाई है. खास बात यह है कि फिल्म को एक साथ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में शूट किया गया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये जुटाए।.इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन हिंदुस्तान में 11.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
कड़ी टक्कर के बीच रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की टक्कर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ से हुई है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं.
फिल्म की खास बातें
यह फिल्म रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही है. उन्होंने न सिर्फ इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, बल्कि इसे लिखा और डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए. इसके अलावा सलमान खान के कैमियो की भी खूब चर्चा हुई. फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जो पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं.
आगे क्या रहेगा फिल्म का हाल?
पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद अब सभी की नजर वीकेंड कलेक्शन पर है. अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और तेजी आ सकती है खासकर मराठी मार्केट में फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
The post ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म appeared first on Naya Vichar.

