Hot News

1 लाख का AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कैसा है Haier का नया AI Tower AC

हिंदुस्तानीय एसी बाजार में जहां अब तक फोकस सिर्फ कूलिंग क्षमता और बिजली बचत पर रहा है, वहीं अब डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी तेजी से अहम होती जा रही है. इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Haier ने हिंदुस्तान में अपना नया Spartan AI Tower AC लॉन्च किया है. करीब 99,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह प्रोडक्ट सीधे प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करता है, जो सिर्फ ठंडक ही नहीं बल्कि स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं.

डिजाइन बना सबसे बड़ा आकर्षण

Spartan AI Tower AC पारंपरिक स्प्लिट एसी से बिल्कुल अलग है. यह एक फ्लोर-स्टैंडिंग टावर डिजाइन में आता है, जिसे कमरे में छिपाने के बजाय दिखाने के लिए बनाया गया है. कंपनी का फोकस साफ है कि यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि होम इंटीरियर का हिस्सा बने. बड़े लिविंग रूम और मॉडर्न अपार्टमेंट्स के लिए यह फॉर्म फैक्टर खास तौर पर उपयोगी माना जा रहा है.

AI के साथ स्मार्ट कूलिंग का नया अंदाज

इस AC में AI Climate Control 2.0 फीचर दिया गया है, जो यूजर की आदतों, कमरे के तापमान और बाहरी मौसम को समझकर खुद ही कूलिंग एडजस्ट करता है. यानी बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके साथ geofencing बेस्ड प्री-कूलिंग फीचर भी मिलता है, जिससे AC आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है.

मेंटेनेंस की टेंशन होगी कम

हिंदुस्तान जैसे धूल-भरे वातावरण में AC की परफॉर्मेंस अक्सर मेंटेनेंस पर निर्भर करती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Haier ने इसमें इंडोर और आउटडोर दोनों यूनिट्स के लिए सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम दिया है. खास बात यह है कि आउटडोर यूनिट में एयरफ्लो रिवर्स होकर धूल को हटाता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग पर असर कम पड़ता है.

परफॉर्मेंस और कूलिंग का दावा

कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देने लगता है. हालांकि ऐसे दावों की असली परख रियल लाइफ यूज में ही होगी, लेकिन यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स को आकर्षित करेगा जो तेज गर्मी में तुरंत राहत चाहते हैं. हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अचानक बढ़ने वाली गर्मी के बीच यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है.

कीमत, ऑफर्स और किसके लिए है यह AC

Spartan AI Tower AC की कीमत 99,000 रुपये से शुरू होती है. लॉन्च ऑफर्स में 20 प्रतिशत तक कैशबैक और आसान EMI विकल्प दिए जा रहे हैं. यह प्रोडक्ट उन यूजर्स के लिए है जो बड़े स्पेस के लिए एक सिंगल, पावरफुल और स्टाइलिश कूलिंग सॉल्यूशन चाहते हैं. हालांकि इसी बजट में कई स्प्लिट AC भी खरीदे जा सकते हैं, लेकिन Haier यहां एक प्रीमियम और डिजाइन-फोकस्ड अनुभव देने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: IIT दिल्ली ने इंडियन स्टार्टअप के साथ बनाया नया Split AC, 50°C में भी मजे से करेगा कूलिंग

The post 1 लाख का AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कैसा है Haier का नया AI Tower AC appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top