Hot News

‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट सरकार’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है. इस बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जेडीयू ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत की. विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली प्रशासन नीतीश कुमार की राह पर ही आगे बढ़ रही है. साथ ही 2025-30 फिर से नीतीश के वादे को यह प्रशासन पूरा करेगी.

विपक्ष पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला

इस दौरान विजय चौधरी ने विपक्ष पर कटाक्ष भी किया. विजय चौधरी ने कहा, विपक्ष के नेता गुनहगारों को मददगार और मददगारों को गुनहगार बना देते हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ की. उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश प्रशासन में अल्पसंख्यकों के लिए राज्य में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है और यह आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली प्रशासन में जारी है.

इस दौरान विजय चौधरी ने साफ कहा कि नीतीश कुमार की तरफ से जो तय किया गया था, हमलोग उसी रास्ते से चल रहे हैं और आगे भी चलेंगे. इससे पहले भी डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर ही बिहार को आगे बढ़ाने की बात कही थी.

शपथ ग्रहण के बाद कही थी ये बात

15 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विजय चौधरी ने कहा था, यह जिम्मेदारी उन्हें नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से मिली है. उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, नीतियां और कार्यक्रम नीतीश कुमार ने बनाए हैं, उसी पर आगे काम किया जाएगा. उनके मुताबिक, प्रशासन में किसी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल मिलकर आगे बढ़ेंगे.

विजय चौधरी ने यह भी कहा था कि बिहार का विकास मॉडल वही रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार की सोच और भाजपा दोनों शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर प्रशासन काम करेगी.

Also Read: पटना में डीएम ने की जनगणना की शुरुआत, 31 मई तक घर-घर होगा सर्वे

The post ‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट प्रशासन’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top