Hot News

रोहतास में बरातियों की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: घटना रोहतास जिला के दिनारा थाना इलाके की है. यहां बेलवैयां मठिया गांव के समीप आरा मोहनियां नेशनल हाइवे (NH-319) पर सोमवार की सुबह लगभग 3:30 बजे में बरातियों की खड़ी गाड़ी में कंटेनर ने टक्कर मार दिया हैं . बताया जा रहा है कि सभी लोग जिले के ही मठिया गांव से तिलक समारोह से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि घर में 7 मई को ही थी शादी.

घटना के पीछे की वजह क्या रही?

लौटने के दौरान ही अपने घर जाने के लिए बस से नीचे उतरे थे. तभी मलियाबाग की तरफ से आ रही अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप वैन और बस दोनों में टक्कर मार दिया. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल छा गया.

पुलिस ने क्या बताया?

इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना को दिया. इस घटना में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 10 लोग जख्मी पाए गए है . मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को अस्पताल भेज दिया है . जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को रेफर कर दिया गया.

वहीं कंटेनर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है.

(दिनारा से उमेश कुमार शर्मा कि रिपोर्ट)

Also Read: Bengal Election Result LIVE: खोला जा रहा है स्ट्रांग रूम, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, देखें हर अपडेट

The post रोहतास में बरातियों की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top