Hot News

भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु, बहरमपुर से दमदम तक बंगाल की VIP सीटों पर किसका होगा कब्जा?

West Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा नजर भवानीपुर सीट पर है. जहां ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी और विकास रंजन भट्टाचार्य के बीच मुकाबला है. बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी, मालतीपुर में मौसम नूर, कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल और उत्तरपाड़ा में मीनाक्षी मुखर्जी की सीट चर्चा में है. दमदम से चंद्रिमा भट्टाचार्य, दमदम उत्तर से दीप्सिता धर, भांगड़ से नौशाद सिद्दीकी, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, श्यामपुकुर से शशि पांजा, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली और सिलीगुड़ी से शंकर घोष पर भी सबकी नजर बनी हुई है.

सोनारपुर दक्षिण सीट पर रूपा गांगुली ने बनाई शुरुआती बढ़त

दक्षिण 24 परगना की सोनारपुर दक्षिण सीट पर शुरुआती मतगणना में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली आगे चल रही हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला टीएमसी की अरुंधति लवली मैत्रा से है, जिन्होंने 2021 में यहां जीत दर्ज की थी. फिलहाल गिनती के शुरुआती दौर में भाजपा बढ़त बनाए हुए है.

श्यामपुकुर सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

श्यामपुकुर विधानसभा सीट से शुरुआती गिनती में भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती बढ़त बनाई हुई हैं. टीएमसी की डॉ शशि पांजा फिलहाल पीछे चल रही हैं. शशि फिलहाल ममता प्रशासन में मंत्री भी हैं. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर वोटों की गिनती जारी है.

आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे

आसनसोल दक्षिण सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाई हुई हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी फिलहाल पीछे चल रहे हैं. अभी मतगणना की शुरुआत है, इसलिए आगे के राउंड्स में तस्वीर बदल भी सकती है.

नंदीग्राम सीट पर कांटे की टक्कर, शुभेंदु अधिकारी आगे

नंदीग्राम विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं, जहां भाजपा के शुभेंदु अधिकारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर पहले चरण में जोरदार मतदान हुआ था और कुल 93.98 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.

बहरमपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे

बहरमपुर सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को कभी जीत नहीं मिली है. शुरूआती रुझानों में यहां से कांग्रेस नेता अधीर रंजन आगे चल रहे हैं. यहां उनका मुकाबला टीएमसी के नारू गोपाल मुखर्जी और बीजेपी के विधायक सुब्रत मैत्रा से है.

भवानीपुर में ममता से आगे निकले शुभेंदु

2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने इस बार भवानीपुर से उनके खिलाफ ताल ठोका है. शुरूआती रुझानों में ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन अब पासा पलट रहा और अधिकारी आगे हो गए हैं.

भवानीपुर सीट पर ममता आगे

पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से बढ़त बनाए हुए हैं. फिलहाल सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है.

The post भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु, बहरमपुर से दमदम तक बंगाल की VIP सीटों पर किसका होगा कब्जा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top