Hot News

तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह

Tamil Nadu Election Results : एक्टर विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. पहले चुनाव में डीएमके और एआईएडीएमके जैसी पार्टियों को शिकस्त देना एक्टर विजय की बड़ी उपलब्धि है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके घर में जश्न का माहौल है.

विजय के माता-पिता ने जताई खुशी

एक्टर विजय की जीत पर उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने काफी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि वो बेटे की सफलता पर बहुत खुश हैं. उनके परिवार का कुछ वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी बहनें खुशी मनाती नजर आ रही हैं. उनके कुछ रिश्तेदार व्हिसलपोडु का मैसेज दे रहे हैं. वे सीटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे हैं. कई रिश्तेदार गाना गाकर तो कुछ डांस करके भी अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.

विजय की जीत में शामिल होने पहुंची तृषा कृष्णन

विजय की को स्टार और उनकी करीबी मित्र तृषा कृष्णन चुनाव परिणाम की जानकारी मिलने के बाद विजय के घर पहुंची. तृषा कुछ समय तक उनके घर पर रूकीं और उसके बाद वे वापस चली गईं. तृषा ने रविवार को बालाजी के दर्शन किए थे, जिसके बारे में यह कहा जा रहा था कि वो विजय की जीत के लिए प्रार्थना करने बालाजी मंदिर पहुंची थीं. हालांकि तृषा का 4 मई को जन्मदिन है और वे इसी मौके पर बालाजी का आशीर्वाद लेने गई थीं.

विजय को बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित

विजय की जीत पर बधाई देने पहुंचने वालों में जिनकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वे हैं ज्योतिष राधन पंडित. राधन पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे फूलों का गुलदस्ता लेकर विजय के घर में प्रवेश कर रहे हैं. राधन पंडित दक्षिण हिंदुस्तान के प्रसिद्ध ज्योतिष हैं. उन्होंने यूट्‌यूब पर अपना जो प्रोफाइल लगाया है, उसमें यह जानकारी दी गई है कि वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, एआईएडीएमके, बीजेपी, कांग्रेस और डीएमके के नेताओं को अपनी सलाह दे चुके हैं. उन्होंने जयललिता को भी अपनी सलाह दी है. अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विजय ने भी उनसे सलाह ली थी.

ये भी पढ़ें : विजय थलापति ने तमिलनाडु की नेतृत्व का बदला रंग, द्रविड़ पहचान पर हावी हुआ विकास का सपना

करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृशा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

The post तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top