Hot News

Video : भारतीय सेना ने ऐसे दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, देखें वीडियो

Video : ऑपरेशन सिंदूर हिंदुस्तानीय सेना का बड़ा सैन्य अभियान था, जिसे 6-7 मई 2025 की रात चलाया गया. इसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. सेना ने हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके ठिकानों पर सख्त जवाबी कार्रवाई की. इसके एक साल होने पर इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में ऑपरेशन की सफलता की कहानी दिखाई गई है. आप भी देखें ये वीडियो.

इंडियन एयरफोर्स के द्वारा शेयर किये गये वीडियो में सबसे पहले पीएम मोदी नजर आ रहे हैं. वे कहते हैं कि हिंदुस्तान सभी आतंकियों की पहचान करेगा और उन्हें सजा देगा. यही नहीं आतंकियों को समर्थन देने वाले को भी नहीं बख्शा जाएगा. इसके बाद वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीरें दिखाई देतीं हैं. पीएम मोदी को  हाई लेवल मीटिंग करते भी वीडियो में दिखाया गया है. इसके बाद हिंदुस्तानीय सेनाओं को तैयारी करते वीडियो में दिखाया गया.

यह भी पढ़ें : राजनाथ सिंह ने कहा- किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी

वीडियो में इसके बाद एयरफोर्स को पीओके में टारगेट सेट करता हुआ दिखाया गया है. ऑपरेशन खत्म होने के बाद अंत में पीएम मोदी देश को संबोधित करते दिखते हैं. वे कहते हैं टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते. टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते…और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता.

यह भी पढ़ें : हिंदुस्तान को घर में घुसकर मारेंगे… पाकिस्तानी मंत्री की गीदड़भभकी, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए

The post Video : हिंदुस्तानीय सेना ने ऐसे दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top