Operation Sindoor Anniversary: एयर मार्शल अवधेश कुमार हिंदुस्तानी ने बताया, हमने 7 मई को उनके 9 आतंकवादी शिविरों पर हमला किया और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया. इसका सबूत सबके सामने है. हमने उनके 11 हवाई अड्डों पर हमला किया. हमने उनके 13 विमानों को नष्ट कर दिया, चाहे वे जमीन पर हों या हवा में; इनमें 300 किलोमीटर से ज्यादा की रिकॉर्ड दूरी पर मौजूद एक बेहद कीमती हवाई संपत्ति भी शामिल है.
ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा पाक सैनिक और 100 आतंकवादी ढेर : लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया- हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान के 100 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया. साथ ही नौ आतंकवादी कैंपों में 100 आतंकवादी मारे गए.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti says, “We struck and decimated their 9 terrorist camps on 7th May. The proof is there for everybody to see. We struck 11 of their airfields. We destroyed 13 of their aircraft either on the ground or in the air,… pic.twitter.com/G27eWPgzJn
— ANI (@ANI) May 7, 2026
जब हम कार्रवाई करते हैं, तो वह निर्णायक और घातक होती है: एयर मार्शल
एयर मार्शल ने कहा- हम जियो और जीने दो के सरल दर्शन के साथ जीते आए हैं. लेकिन जब शांति की हमारी इच्छा को हमारी कमजोरी मान लिया जाता है. तब हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. और जब हम कार्रवाई करते हैं, तो वह अधूरी नहीं होती. वह निर्णायक होती है, वह घातक होती है, और वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में सामने आती है.
The post हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट, 11 एयरबेस किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

