Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 मई को मौसम बदल सकता है. इन जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में 14 और 15 मई को मौसम बदलता हुआ नजर आएगा. इन दिनों आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (करीब 30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं 16 मई को मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी बढ़ेगी.

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार
14 से 16 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में, 14 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में बारिश के आसार हैं.
बिहार और ओडिशा में बारिश की संभावना
बिहार में 15 और 17 मई को और ओडिशा में 14 से 15 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
झारखंड का मौसम रहेगा खराब
पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड में 14 से 19 मई तक मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. खासकर 14 से 17 मई के बीच अलग-अलग जगहों पर थंडरस्टॉर्म और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में इसका ज्यादा असर दिख सकता है.

दक्षिण हिंदुस्तान में बारिश के आसार
14 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में मौसम खराब रह सकता है. वहीं केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 14 से 17 मई तक बारिश के आसार हैं. तेलंगाना में 14 से 15 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 14 और 15 मई को तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
The post मौसम: बंगाल और झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

