हिंदुस्तान में CNG कारों की बात आते ही अब तक ज्यादातर लोगों के दिमाग में मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार आती थी. अगर CNG कार खरीदनी है, तो ऑटोमैटिक का ऑप्शन लगभग नहीं के बराबर था. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. कार कंपनियां फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दे रही हैं. यानी अब आपको CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने की झंझट से भी राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं हिंदुस्तान में बिकने वाली उन 6 कारों के बारे में, जिनमें CNG और AMT का कॉम्बिनेशन मिलता है.
Maruti Suzuki Swift CNG AMT
Swift उन लोगों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन है, जो CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली किफायती कार चाहते हैं. इसकी कीमत ₹7.92 लाख से शुरू होती है. इसमें Maruti का 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलता है. CNG पर यह इंजन 69PS की पावर और 102Nm का टॉर्क देता है, जिसे 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
खास बात यह है कि यहां ऑटोमैटिक Swift CNG की माइलेज मैनुअल से ज्यादा है. कंपनी के मुताबिक Swift CNG AMT 35.34km/kg का माइलेज देती है, जबकि मैनुअल वर्जन की दावा की गई माइलेज 32.85km/kg है. इसमें 55-लीटर वॉटर-इक्विवेलेंट CNG टैंक दिया गया है, जो बूट स्पेस का काफी हिस्सा घेर लेता है. यही वजह है कि इसमें आपको नॉर्मल स्पेयर व्हील नहीं मिलता.
Maruti Suzuki Baleno CNG AMT
Maruti Suzuki Baleno अब CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.32 लाख से शुरू होती है. इसमें Swift CNG AMT वाला ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E इंजन मिलता है. CNG मोड में यह इंजन 69PS की पावर और 102Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स और 55-लीटर का CNG टैंक मिलता है. कंपनी के मुताबिक, Baleno CNG AMT 34.47km/kg तक का माइलेज दे सकती है.
ये भी पढ़ें: 1.8L इंजन, 160bhp पावर और 1.4kWh बैटरी… आ रही है नई Renault Duster Hybrid, 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च
Tiago iCNG AMT
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.13 लाख है, जबकि टॉप Creative CNG AMT वेरिएंट की कीमत ₹8.62 लाख तक जाती है. Tiago iCNG AMT में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है. यह कार CNG मोड में भी स्टार्ट हो सकती है. CNG पर इंजन 73.4PS की पावर और 95Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 28.06km/kg तक है.
Tiago iCNG की एक और खास बात इसका ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप है. इसमें एक बड़ा सिलेंडर लगाने के बजाय दो छोटे, आपस में जुड़े सिलेंडर दिए गए हैं. दोनों सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं, जिससे ऊपर की तरफ सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बचती है. इसके अलावा CNG AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं.
Maruti Suzuki Dzire CNG AMT
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.53 लाख से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E इंजन मिलता है, जो CNG पर 69PS की पावर और 102Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Dzire CNG AMT 36.47km/kg तक का माइलेज दे सकती है. खास बात यह है कि इसका माइलेज CNG मैनुअल वर्जन के मुकाबले 2.74km/kg ज्यादा बताया गया है.
Tata Punch iCNG AMT
Tata Motors की CNG कारों की बात करें तो Punch CNG भी एक दिलचस्प ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.77 लाख है. इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron इंजन मिलता है, जो CNG पर 73PS की पावर और 103Nm का टॉर्क देता है. खास बात यह है कि इसमें 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है, साथ ही पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं.
माइलेज की बात करें तो Punch iCNG शहर में करीब 18.87km/kg और हाईवे पर 25.36km/kg तक का माइलेज दे सकती है. इसमें Tata की ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसकी वजह से CNG टैंक होने के बावजूद 210 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है.
Tata Aeris iCNG AMT
Tata Motors ने अपनी नई छोटी सेडान Aeris को लॉन्च किया है, जो कंपनी की पॉपुलर Tigor की जगह लेगी. Tigor की तरह Aeris में भी CNG का ऑप्शन मिलता है. इसकी मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख है. खास बात यह है कि CNG के साथ इसमें AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.
Aeris CNG में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 75.5 PS की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी का यूज हुआ है. इतना ही नहीं, CNG वाले AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान गियर बदलने का मजा और बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: 3.50 लाख से शुरू कीमत, दिवाली पर ₹5 लाख से कम में घर ला सकते हैं ये 5 कारें, देखें इनकी खासियत
The post अब CNG कार में Manual गियर की जरूरत नहीं, इन 6 मॉडल्स में मिलता है Automatic का ऑप्शन, माइलेज भी जबरदस्त appeared first on Naya Vichar.