यूएई (UAE) ने साफ तौर पर उन समाचारों को खारिज कर दिया है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान युद्ध के दौरान देश का कोई “सीक्रेट दौरा” किया था. यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि न तो ऐसा कोई दौरा हुआ और न ही किसी इजराइली प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया. बुधवार (13 मई) को इससे पहले नेतन्याहू के दफ्तर ने एक बयान जारी कर कहा था कि इजराइली प्रधानमंत्री ने रिश्तों और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए यूएई का गुप्त दौरा किया.
इजराइल के पीएमओ के बयान के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू के कथित यूएई दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में ऐतिहासिक सफलता हासिल होने का दावा किया गया है. इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दफ्तर के बयान में कहा गया कि ऑपरेशन रोअरिंग लायन के बीच प्रधानमंत्री नेतन्या ने गुप्त रूप से यह दौरा किया, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से हुई.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
आधिकारिक बयान में विदेश मंत्रालय ने इजरायली प्रधानमंत्री के “सीक्रेट विजिट” वाले दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया. यूएई ने कहा कि हम उन समाचारों को खारिज करते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि इजराइल के प्रधानमंत्री ने देश का दौरा किया या किसी इजराइली सैन्य प्रतिनिधिमंडल को यहां बुलाया गया.
The post ईरान युद्ध के बीच विवाद: UAE बोला-नेतन्याहू का गुप्त दौरा ‘झूठा’ appeared first on Naya Vichar.

