Hot News

अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर

Meta ने Instagram यूजर्स के लिए एक नया फीचर Instants लॉन्च किया है. इस फीचर को दोस्तों के बीच जल्दी और आसान तरीके से फोटो शेयरिंग और मजेदार बनाने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि Instants की मदद से यूजर्स बिना ज्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो क्लिक करके सीधे Instagram Inbox में शेयर कर सकेंगे. Meta ने इसके साथ कुछ देशों में एक अलग Instants ऐप की टेस्टिंग भी शुरू की है, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. यह ऐप Snapchat जैसी क्विक फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है, लेकिन इसमें Instagram के मौजूदा प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे.

क्या है Instagram का नया Instants फीचर?

Meta के मुताबिक, Instants एक लाइट और फास्ट फोटो शेयरिंग फीचर है, जो दोस्तों के साथ रियल-टाइम मोमेंट्स शेयर करने पर फोकस करता है. यह फीचर Instagram Inbox के नीचे राइट साइड दिखाई देगा, जहां से यूजर्स तुरंत फोटो क्लिक करके Close Friends या Mutual Followers को भेज सकेंगे.

कंपनी का कहना है कि इसमें फोटो एडिटिंग को काफी लिमिटेड रखा गया है, ताकि यूजर्स ज्यादा नैचुरल और रियल मोमेंट्स शेयर कर सकें. फोटो भेजने से पहले सिर्फ कैप्शन जोड़ा जा सकता है, लेकिन भेजने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

शेयर की गई फोटो रिसीवर के Inbox में एक स्टैक के रूप में दिखाई देंगी और देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगी. रिसीवर इन फोटो पर रिएक्ट या रिप्लाई भी कर सकेंगे.

मिलेंगे Archive और Undo जैसे फीचर्स

Meta ने बताया कि Instants के साथ कुछ एडिशनल फीचर्स भी दिए गए हैं. शेयर किए गए Instants को एक प्राइवेट Archive में एक साल तक सेव रखा जाएगा. इसी Archive की मदद से पुराने Instants को जोड़कर Recap Stories भी बनाई जा सकेंगी.

इसके अलावा, यूजर्स को एक Undo ऑप्शन भी मिलेगा, जिसकी मदद से फोटो भेजने के तुरंत बाद उसे वापस लिया जा सकेगा, बशर्ते सामने वाले ने उसे अभी तक ओपन न किया हो.

अलग Instants ऐप की भी टेस्टिंग शुरू

Meta ने Instagram से अलग एक स्टैंडअलोन Instants ऐप भी पेश की है, जो फिलहाल चुनिंदा देशों में टेस्ट की जा रही है. कंपनी का कहना है कि यह ऐप कैमरे तक फास्ट एक्सेस के लिए बनाई गई है.

यूजर्स इसमें अपने मौजूदा Instagram अकाउंट से लॉगिन कर सकेंगे और यहां शेयर किए गए Instants इंस्टाग्राम पर भी सिंक होते रहेंगे. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह ऐप अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है और यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें बदलाव किए जा सकते हैं.

प्राइवेसी और Teen Safety पर खास फोकस

Meta का कहना है कि Instagram के मौजूदा प्राइवेसी और मॉडरेशन टूल्स Instants फीचर पर भी लागू होंगे. यूजर्स Block, Mute और Restrict जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Instants में Screenshot और Screen Recording को ब्लॉक किया गया है, ताकि शेयर की गई फोटो ज्यादा सुरक्षित रहे.

टीनएजर यूजर्स के लिए यह फीचर Instagram Teen Accounts और Family Centre Supervision टूल्स के साथ इंटीग्रेटेड होगा. इसमें Screen Time Limits, रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक Sleep Mode और बच्चों द्वारा Instants ऐप डाउनलोड करने पर पैरेंट्स को नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: Incognito Mode में अब AI चैट्स रहेंगी सीक्रेट, WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर

The post अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top