Hot News

OPPO से Motorola तक, इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपको कई सारे ऑप्शन मिलने वाले हैं. क्योंकि, इस हफ्ते हिंदुस्तानीय बाजार में OPPO, Realme, HMD और Motorola जैसी कंपनियां अपने नए डिवाइसेज लॉन्च करने वाली है. इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा, AI फीचर्स और नए प्रोसेसर जैसे कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर तरह के यूजर्स के लिए कुछ नया देखने को मिल सकता है.

Moto G37 Series

इस हफ्ते सबसे पहले Motorola के नये स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी अपनी नयी Moto G37 Series हिंदुस्तान में 19 मई को Flipkart पर लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में Moto G37 और Moto G37 Power शामिल होंगे. कंपनी का दावा है कि फोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh बैटरी दी जाएगी.

फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगा, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जा रहा है. इसके अलावा फोन में Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलेगा. यह सीरीज 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च हो सकती है.

OPPO Find X9s

OPPO Find X9s को हिंदुस्तान में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा. यह फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आएगा. फोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है. कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा.

इसके अलावा फोन में 7025mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. यह स्मार्टफोन Midnight Grey, Lavender Sky और Sunset Orange कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. यह कंपनी का बजट फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है.

OPPO Find X9 Ultra

OPPO Find X9 Ultra भी 21 मई को हिंदुस्तान में लॉन्च होगा. यह कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल होगा. फोन में 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1Hz से 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा.

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. इसमें 200MP + 50MP + 200MP + 50MP + 3.2MP पेंटा कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा फोन में 50MP फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा. मॉडल में 7050mAh बैटरी, 100W SuperVOOC और 50W AirVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी इसमें Hasselblad Master Camera System और प्रोफेशनल वीडियो फीचर्स जैसे O-Log2 रिकॉर्डिंग और LUT सपोर्ट दे सकती है.

HMD Vibe 2 5G

HMD Vibe 2 5G को 22 मई को Flipkart एक्सक्लूसिव के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. यह बजट स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है. फोन में 6.75 इंच HD+ IPS डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी मिलेगी. इसके अलावा, फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत करीब 8,999 रुपये हो सकती है.

Realme 16T

Realme 16T भी 22 मई को हिंदुस्तान में लॉन्च होगा. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी, जो अब तक किसी नंबर सीरीज Realme फोन में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और bypass charging सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है.

Realme 16T में 6.8 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8GB तक RAM मिल सकती है. फोन Android 16 बेस्ड Realme UI पर काम करेगा. यह रियलमी 16 सीरीज का बजट मॉडल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL में खिलाड़ियों के ऊपर मंडराने वाला Spidercam कैसे काम करता है? जानें इसके बारे में सब कुछ

The post OPPO से Motorola तक, इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top