Hot News

आज चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला, SRH या CSK किसका पलड़ा रहेगा भारी? जानें

CSK vs SRH:आईपीएल इस सीजन का 63वां मुकाबला CSK और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा, जो दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. यह मैच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू होगा. प्लेऑफ के लिहाज से देखें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है. पिछले मैच में लखनऊ से हार का सामना करने के बाद चेन्नई को जहाँ हर हाल में जीत की तलाश होगी. वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. 

CSK vs SRH दोनों टीमों के आकड़ें

हालांकि, इन दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच स्पोर्ट्से गए हैं, जिनमें से सीएसके ने 15 और हैदराबाद ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है. पिछले सीजन में दोनों के बीच हुए मुकाबले में हैदराबाद ने बाजी मारी थी. वहीं, इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इससे पहले इस सीजन में हैदराबाद के मैदान पर स्पोर्ट्सा गया पहला मुकाबला भी हैदराबाद ने ही जीता था. 

चैपॉक स्पिनर्स के लिए अनुकूल

चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में इस साल पिच का मिजाज काफी बदला हुआ है। अक्सर यहाँ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती थी, लेकिन इस सीजन में यह पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत शानदार रही है। यही वजह है कि यहाँ लगातार 200 से ज्यादा रन बन रहे हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर भी आई है, जिससे स्पिनरों को थोड़ी मदद और टर्न भी मिला है।  

टॉस की भूमिका

इस सीजन में यहाँ अब तक 6 मैच स्पोर्ट्से जा चुके हैं, जिनमें से 4 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली (चेज करने वाली) टीम जीती है। इसे देखते हुए आज के मैच में भी जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

चैपॉक का अब तक का इतिहास

इस ग्राउंड पर अब तक कुल 97 मैच स्पोर्ट्से गए है. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 51 मैच जीती और चेज करने वाली टीम 44 मैच जीती है. वहीं, 2 मुकाबले टाई रहे है.

CSK vs SRH मैच पर बारिश का साया

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज मौसम गर्म और बहुत उमस वाला रहेगा. शाम को आसमान में बादल दिख सकते हैं और हल्की बारिश या गरज की संभावना है. यहाँ दिन का सबसे ज़्यादा तापमान 36°C और रात का सबसे कम तापमान 27°C तक जा सकता है. 

ये भी पढ़ें:- IPL में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, 9वीं बार 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

CSK vs SRH टीमों की संभावित खिलाड़ी (12)

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे.

The post आज चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला, SRH या CSK किसका पलड़ा रहेगा भारी? जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top