Hot News

राजस्थान रॉयल्स के कोच-कप्तान का फूटा गुस्सा, लाइव मैच में कटा बवाल

 Riyan Parag: आईपीएल 2026 का 62वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ करने वाली रियान पराग की टीम अब थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. दिल्ली से हार के बाद राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है. ऐसे में अगर टीम को प्लेऑफ का टिकट पक्का करना है, तो उसे अपने बचे हुए दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अब राजस्थान के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है. 

लाइव मैच के दौरान कोच का फूटा गुस्सा

दिल्ली के खिलाफ स्पोर्ट्से गए मुकाबले में राजस्थान की हार का सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग रही. आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा और बल्लेबाज रियान पराग के बीच तीखी बहस का मामला भी सामने आया है. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. मैच के दौरान राजस्थान के खिलाड़ियों ने जिस तरह से कैच टपकाए और मिसफील्डिंग की, उसने टीम मैनेजमेंट को हैरान कर दिया. खराब फील्डिंग देखकर डगआउट में बैठे मुख्य कोच कुमार संगकारा और मैदान पर मौजूद रियान पराग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और दोनों बुरी तरह भड़के हुए नजर आए. 

RR के लिए प्लेऑफ की राह हुई बेहद मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स के लिए अब प्लेऑफ का गणित काफी पेचीदा हो चुका है. सीजन की शुरुआत में लगातार चार मैच जीतकर धमाकेदार आगाज करने वाली राजस्थान की टीम बाद में बिखर गई. पिछले 8 मैचों में से टीम को 6 में करारी हार का सामना करना पड़ा है. लीग स्टेज में अब राजस्थान के सिर्फ 2 मैच बचे हैं और टीम के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं. आगे की राह तय करने के लिए अब उन्हें हर हाल में दोनों मैच जीतने होंगे. 

The post राजस्थान रॉयल्स के कोच-कप्तान का फूटा गुस्सा, लाइव मैच में कटा बवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top