Hot News

अर्धशतक के बाद वेंकटेश अय्यर का अनोखा जश्न, थालापती विजय को समर्पित की अपनी पारी

Venkatesh Iyer: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच स्पोर्ट्से गए मैच में वेंकटेश अय्यर ने पंजाब के खिलाफ एक शानदार अर्धशतक लगाया. वह अपनी इस फिफ्टी को पूरा करने के बाद मैदान पर खास अंदाज में जश्न मनाते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

अपनी पारी को किसे किया डेडिकेट

वेंकटेश अय्यर ने अपने इस सेलिब्रेशन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापति को समर्पित (डेडिकेट) किया. अब सोशल मीडिया पर उनके इस अनोखे जश्न का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस मैच में अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए.

पंजाब को दिया 223 रनों का विशाल लक्ष्य

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स के सामने 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 58 रन बनाए. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. जबकि टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 28 रन (2 चौके, 2 छक्के) कूट दिए.

पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत 

223 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या (0) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बेंगलुरु के गेंदबाजों ने पंजाब पर दबाव बनाए रखा और तीसरे ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में निपट गए.

शशांक-स्टोइनिस की साझेदारी

शुरुआती झटके लगने के बाद कूपर कॉलोनी और सूर्यांश शेडगे ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स पाए. इसके बाद मध्यक्रम में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर पंजाब की पारी को आगे बढ़ाया. स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए,लेकिन वह 16वें ओवर में आउट हो गए. वहीं, शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन वह भी 19वें ओवर में चलते बने.

पंजाब की लगातार छठी हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स को आईपीएल इतिहास में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है.

The post अर्धशतक के बाद वेंकटेश अय्यर का अनोखा जश्न, थालापती विजय को समर्पित की अपनी पारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top