PM Modi Norway Highest Honor: ग्रैंड क्रॉस रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च स्तर है. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां वैश्विक सम्मान है. इससे पहले स्वीडन ने प्रतिष्ठित सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार से पीएम मोदी को सम्मानित किया था. यह स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.
Oslo: Norway confers its highest honour- Grand Cross of the Royal Norwegian Order of Merit on Prime Minister Narendra Modi.
The Grand Cross is the highest grade of the Royal Norwegian Order of Merit. This is the 32nd global honour for PM Modi. pic.twitter.com/D7fB5cEJ9Y
— ANI (@ANI) May 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिडिल ईस्ट संकट और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया. उन्होंने कहा- केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति प्राप्त नहीं की जा सकती है. मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद ये टिप्पणियां कीं.
किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- हिंदुस्तान और नॉर्वे, दोनों ही नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात से सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता है. चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के लिए किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे. प्रधानमंत्री ने वैश्विक संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया.
ये भी पढ़ें: नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, जोरदार स्वागत, तीसरे हिंदुस्तान-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
The post पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान; अब तक मिल चुके हैं 32 वैश्विक पुरस्कार appeared first on Naya Vichar.
