Hot News

CSK ने जीता टॉस, MS Dhoni के बिना मैदान में उतरेगी चेन्नई की टीम; देखें प्लेइंग-11

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. आज का मुकाबला भी धोनी नहीं स्पोर्ट्सेंगे. चेन्नई इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद बिना बदलाव के साथ उतरी है.

सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहेगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को जीतने के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. हैदराबाद की टीम ने 12 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन.

इम्पैक्ट सब के विकल्प: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज़ खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.

इम्पैक्ट सब के विकल्प: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

टॉस जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारे लिए चीजे काफी सीधी है. एक समय में एक मैच पर ध्यान देना है. इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करनी है और अच्छी शुरुआत करनी है. हमें सिर्फ परिस्थितियों का सम्मान करना है और उसी हिसाब से सबसे सही फैसला लेना है. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा विकल्प है. धोनी अभी टीम के साथ हैं, लेकिन इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है. उम्मीद है कि हम यह मैच जीतेंगे और आखिरी मुकाबले में आपको वह मैदान पर दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni

The post CSK ने जीता टॉस, MS Dhoni के बिना मैदान में उतरेगी चेन्नई की टीम; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top