Suvendu Adhikari PA Murder Case: CBI ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर, पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में राजकुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया. वह मुख्य शूटर है. CBI ने आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है और कल उसे कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी.
The CBI, in collaboration with the Muzaffarnagar Police, has arrested an accused named Rajkumar in connection with the murder case of West Bengal CM Suvendu Adhikari’s PA. The accused was arrested in Muzaffarnagar; he is the main shooter. The CBI has obtained a transit remand for… pic.twitter.com/3e126asBPf
— ANI (@ANI) May 18, 2026
बलिया का रहने वाला मुख्य आरोपी
चंद्रनाथ रथ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA) हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजकुमार बलिया का रहने वाला है. उसे CBI ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया.
सीबीआई की टीम गुरुवार को ही पहुंच गई थी बलिया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम गुरुवार 14 मई को ही पहुंच गई थी. दो सदस्यीय सीबीआई की टीम गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ की. सीबीआई टीम ने आरोपी के घर और कपड़े के शोरूम के सीसीटीवी फुटेज सहित कई दस्तावेज जब्त किए.
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को हुई थी हत्या
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पश्चिम बंगाल प्रशासन के अनुरोध पर सीबीआई ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है. पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन बुलडोजर पर भड़की ममता बनर्जी, बोलीं- डरा कर नहीं किया जा सकता बंगाल पर राज
The post शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में सीबीआई को बड़ी सफलता, मेन शूटर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
