Falta Re-Polling Updates: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान जारी है. 144-फलता सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग कराई जा रही है. पिछली वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला लिया था. वोटों की गिनती 24 मई को होगी. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और लोग बढ़-चढ़कर वोट डालने पहुंच रहे हैं.
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Polling begins in Falta Assembly Constituency. Votes will be counted on May 24.
The re-poll across all 285 polling stations in 144-Falta Assembly Constituency, after irregularities were reported in the polling during the West Bengal… pic.twitter.com/po9IgqAGRo
— ANI (@ANI) May 21, 2026
प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीएपीएफ के आठ जवान तैनात
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आठ जवान तैनात किये गये हैं. 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर केवल चार जवानों को तैनात किया गया था. फालता विधानसभा क्षेत्र में 285 मतदान केंद्र हैं और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती पूर्व की तुलना में लगभग दोगुनी नजर आ रही है. इसके अतिरिक्त, किसी भी गड़बड़ी की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए 30 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात हैं.
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ा
मंगलवार (19 मई) को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने घोषणा की कि वह 21 मई को होने वाले पुन: मतदान में उम्मीदवार नहीं रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला खान का व्यक्तिगत निर्णय है, पार्टी का नहीं. बीजेपी ने जहांगीर खान के खिलाफ देबांग्शु पांडा को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले, 29 अप्रैल को मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों से ईवीएम पर इत्र और चिपकने वाला टेप लगाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद से निर्वाचन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.
यह भी पढ़ें : फालता में 21 मई को पुनर्मतदान: TMC के ‘पुष्पा’ आउट, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत
फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला किनके बीच?
टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर के चुनाव मैदान से हटने के बाद अब फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. हालांकि इस इलाके में लंबे समय तक माकपा का दबदबा रहा है, इसलिए वाम दलों को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
The post Falta Re-Polling Updates: बंगाल की फलता सीट पर दोबारा मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें appeared first on Naya Vichar.
