Hot News

डिफेंस में करियर बनाने का मौका, CDS II भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

UPSC CDS II Recruitment 2026: अगर आपका सपना हिंदुस्तानीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का है, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS II (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए देश के युवाओं को देश की सबसे पॉपुलर एकेडमिक में ट्रेनिंग लेकर सीधे सैन्य अधिकारी (Commissioned Officer) बनने का सुनहरा अवसर मिलता है. 

UPSC CDS II Recruitment 2026: कुल वैकेंसी 

इस साल UPSC ने अलग-अलग सेनाओं के लिए कुल 451 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.  

  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून: 100 पोस्ट 
  • इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला: 26 पोस्ट 
  • एयरफोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद: 32 पोस्ट 
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (पुरुष): 275 पोस्ट 
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (स्त्री): 18 पोस्ट 

जरूरी डेट्स 

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 20 मई 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 9 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा की तारीख: 13 सितंबर 2026

UPSC CDS II Recruitment 2026 Notification Check Here

कौन कर सकता है आवेदन?

  • IMA और OTA के लिए: आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 
  • नेवल एकेडमी (INA) के लिए: आपके पास इंजीनियरिंग (BE/BTech) की डिग्री होना जरूरी है. 
  • एयरफोर्स एकेडमी (AFA) के लिए: आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री हो, या फिर ग्रेजुएशन के साथ 12वीं क्लास में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है. 
  • CDS II (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 24 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • आवेदन करने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.  
  • वहां सबसे पहले आप वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें. 
  • उसके बाद UPSC Combined Defence Service Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

The post डिफेंस में करियर बनाने का मौका, CDS II भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top