NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान के जयपुर में बीजेपी हेडक्वार्टर की ओर विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा और यह आरोप लगाया कि बीजेपी पेपर लीक करने वालों को बचाने का काम कर रही है.
पेपर लीक मामले की लीपापोती कर रही है बीजेपी
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने विरोध मार्च के दौरान कहा कि बीजेपी तानाशाही कर रही है. बीजेपी के कई अधिकारी इस पेपर लीक में शामिल पाए गए हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं. अबतक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो जाना चाहिए था. प्रदेश के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है.ये लोग पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Congress leaders and workers staged a protest march towards the BJP Headquarters over the NEET UG 2026 paper leak case. pic.twitter.com/ae96zC3dia
— ANI (@ANI) May 21, 2026
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी प्रशासन
कांग्रेस ने विरोध मार्च के दौरान कहा कि बीजेपी प्रशासन देश के लाखों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. पेपर लीक होने के बाद जब परीक्षा कैंसिल हुई, बच्चों में डर समा गया. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 2024 में जब पेपर लीक हुआ था, तो राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि नीट के पेपर चोरी हो रहे हैं, लाखों बच्चों के भविष्य से समझौता किया जा रहा है. इस मसले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इन लोगों ने इस पर चर्चा नहीं की क्योंकि ये लोग खुद पेपर लीक में शामिल थे.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ
The post नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, कहा- बीजेपी प्रशासन दोषियों को बचा रही appeared first on Naya Vichar.

