IGNOU Placement: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU सिर्फ दूर बैठकर पढ़ाई कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां छात्रों को प्लेसमेंट का मौका भी दिया जाता है. फर्क बस इतना है कि यहां का सिस्टम बाकी रेगुलर कॉलेजों से थोड़ा अलग चलता है. इग्नू में कैंपस प्लेसमेंट प्लेसमेंट ड्राइव (IGNOU Campus Placement 2026) के नाम से होता है. इसमें अलग-अलग रीजनल सेंटर पर जॉब फेयर लगाए जाते हैं.
IGNOU Placement Process: इग्नू में कैसे होता है प्लेसमेंट?
IGNOU का अपना Campus Placement Cell यानी CPC होता है. यही टीम अलग-अलग कंपनियों के साथ मिलकर प्लेसमेंट ड्राइव (IGNOU Placement Drive) करवाती है. कई बार दिल्ली हेडक्वार्टर में Mega Placement Drive होती है. सबसे अच्छी बात ये है कि सिर्फ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि पुराने छात्र यानी Alumni भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं.
The Campus Placement Cell, IGNOU invites students and alumni to participate in an exclusive Placement Drive for the role of Business Development Executive (International Sales) with Flybunch Ventures Pvt. Ltd. pic.twitter.com/uGbaMe63Wq
— IGNOU (@OfficialIGNOU) May 18, 2026
छात्रों को नियमित रूप से IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट का Announcements सेक्शन चेक करते रहना चाहिए. जब भी कोई प्लेसमेंट ड्राइव आती है, उसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. इसके अलावा इंटरव्यू में जाते समय IGNOU ID Card, अपडेटेड CV, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखना बेहद जरूरी है.
कैसा रहा प्लेसमेंट रिकॉर्ड?
साल 2022 में IGNOU के Campus Placement Cell यानी CPC ने दिल्ली हेडक्वार्टर में एक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की थी. यह भर्ती प्रक्रिया Globiva कंपनी के लिए रखी गई थी. इसमें कुल 506 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 133 छात्रों का चयन नौकरी के लिए हुआ.
यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक
The post IGNOU में भी होता है प्लेसमेंट ड्राइव, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

