Hot News

Falta Re-Polling: फालता में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 86.11 फीसदी मतदान

Falta Re-Polling Updates: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान शाम 63 बजे समाप्त हो गया. 144-फालता सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग कराई गई. चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पिछली वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला लिया था. वोटों की गिनती 24 मई को होगी. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई और लोग बढ़-चढ़कर वोट डालने पहुंचे.

पिछली बार टीएमसी वाले दे रहे थे धमकी

वोट डालने पहुंचे मतदाता देबाशीष घोष ने कहा कि इस बार वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण और सामान्य तरीके से हो रही है. घोष ने बताया कि उन्होंने बिना किसी डर के सही तरीके से वोट डाला, जिससे उन्हें सुकून मिला. उनका कहना है कि पिछली बार अलग-अलग नेतृत्वक दलों, खासकर टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव और धमकियां दी जाती थीं. उन्होंने कहा कि लोग घर तक आकर तय समय पर वोट डालने के लिए कहते थे और इलाके में डर का माहौल बना हुआ था.

शांतिपूर्ण मतदान :  देबांग्शु पांडा

बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने दावा किया कि इलाके में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा है. उन्होंने कहा कि लोग आराम से आ रहे हैं, वोट डाल रहे हैं और वापस जा रहे हैं. पांडा ने कहा कि बीजेपी यहां बड़ी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने टीएमसी नेता जहांगीर खान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले ही अंदाजा हो गया है कि उनकी पार्टी को बहुत कम वोट मिलने वाले हैं. बीजेपी उम्मीदवार ने दावा किया कि उनकी पार्टी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करेगी.

प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीएपीएफ के आठ जवान तैनात

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आठ जवान तैनात किये गये हैं. 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर केवल चार जवानों को तैनात किया गया था. फालता विधानसभा क्षेत्र में 285 मतदान केंद्र हैं और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती पूर्व की तुलना में लगभग दोगुनी नजर आ रही है. इसके अतिरिक्त, किसी भी गड़बड़ी की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए 30 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात हैं.

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ा

मंगलवार (19 मई) को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने घोषणा की कि वह 21 मई को होने वाले पुन: मतदान में उम्मीदवार नहीं रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला खान का व्यक्तिगत निर्णय है, पार्टी का नहीं. बीजेपी ने जहांगीर खान के खिलाफ देबांग्शु पांडा को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले, 29 अप्रैल को मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों से ईवीएम पर इत्र और चिपकने वाला टेप लगाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद से निर्वाचन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : फालता में 21 मई को पुनर्मतदान: TMC के ‘पुष्पा’ आउट, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत

फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला किनके बीच?

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर के चुनाव मैदान से हटने के बाद अब फालता विधानसभा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. हालांकि इस इलाके में लंबे समय तक माकपा का दबदबा रहा है, इसलिए वाम दलों को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

The post Falta Re-Polling: फालता में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 86.11 फीसदी मतदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top