Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जिस राज सिंह को स्थानीय पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया था, उसे CBI ने रिहा करवा लिया है. CBI ने खुद कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर कहा कि राज सिंह का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.
CBI समय पर नहीं आती, तो एनकाउंटर हो जाता : राज सिंह
रिहाई के बाद राज सिंह ने कहा- अगर CBI समय पर नहीं आती, तो उनका एनकाउंटर हो जाता. राज सिंह का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां दी गईं और उन पर दबाव डाला गया. मीडिया और CBI का शुक्रिया अदा करते हुए राज सिंह ने कहा- उनके परिवार ने CBI को CCTV फुटेज और सबूत मुहैया कराए, जिससे उनकी बेगुनाही साबित करने में मदद मिली. एक कपड़ों की दुकान से खरीदा गया कुर्ता उनके लिए एक अहम सबूत बन गया.
CBI has secured the release of Raj Singh, who had been wrongfully arrested by local police in the Chandranath Rath murder case. The CBI itself filed an application in court, stating that Raj Singh had no involvement in the case.
Upon conducting its own investigation, the CBI…
— ANI (@ANI) May 21, 2026
CBI ने असली अपराधी राजकुमार उर्फ राज सिंह को किया गिरफ्तार
CBI ने असली अपराधी राजकुमार उर्फ राज सिंह को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है; वह इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी है. CBI और उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस कार्रवाई के दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: आरजी कर मामला: 48 घंटे के भीतर फिर से शुरू हो जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
The post चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: ‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी पर छलका राज सिंह का दर्द appeared first on Naya Vichar.

