Hot News

आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान

Income Tax Transfer, रांची (विवेक चंद्रा की रिपोर्ट): केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन (Transfer-Posting) का बड़ा आदेश जारी किया है. इस ऑल इंडिया स्तर के आदेश का सीधा असर बिहार-झारखंड रीजन पर पड़ा है. इसके तहत झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग समेत कई प्रमुख शहरों में प्रिंसिपल कमिश्नर, कमिश्नर, एडिशनल, ज्वाइंट, डिप्टी और असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के आला अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

सलिल मिश्रा बने जमशेदपुर के नए PCIT

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जमशेदपुर में पदस्थापित सलिल मिश्रा को प्रोमोशन (पदोन्नति) का बड़ा तोहफा मिला है. उन्हें पदोन्नति के बाद जमशेदपुर में PCIT (RU)-1 के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही विभाग ने उन पर भरोसा जताते हुए रांची PCIT का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है. दूसरी ओर, रांची में लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे अमिताभ कुमार सिन्हा का तबादला देश की राजधानी दिल्ली कर दिया गया है. दिल्ली में वे अब PCIT (AU)-1 का मुख्य दायित्व संभालेंगे.

कमिश्नर स्तर पर भी हुए मुख्य बदलाव

सीबीडीटी ने कमिश्नर (CIT) रैंक के अधिकारियों की जिम्मेदारी में व्यापक बदलाव किए हैं. आशीष कुमार देहारिया को CIT (अपील) यूनिट-1, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, हुइड्रोम रोबिंद्रो सिंह को कोयलांचल धनबाद में CIT (अपील) यूनिट-1 का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. उसी तरह संजय कुमार को हजारीबाग स्थित ADG (NADT-RC) के महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिली है. इसके अलावा हिंदुस्तान भूषण गर्ग को जमशेदपुर CIT (अपील) यूनिट-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Also Read: ममता शर्मसार: चलती ट्रेन से मां ने दुधमुंही बच्ची को नीचे फेंका, सरायकेला-खरसावां ट्रैक पर मिला शव

निशा उरांव बनीं रायपुर की नई कमिश्नर

झारखंड कैडर की तेजतर्रार अधिकारी राखी निशा उरांव को छत्तीसगढ़ के रायपुर में CIT (अपील) यूनिट-1 के पद पर कमिश्नर रैंक में नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

एडिशनल, ज्वाइंट, डिप्टी और असिस्टेंट कमिश्नर स्तर पर भी फेरबदल

सीबीडीटी ने बिहार-झारखंड के संयुक्त क्षेत्र में बड़ी संख्या में एडिशनल (अपर) और ज्वाइंट (संयुक्त) कमिश्नर स्तर के अधिकारियों को तैनात किया है. इनमें मुख्य रूप से स्वरलिपि रॉय, संदीप गांगुली, राहुल मिश्रा, अदिति रॉय मल्लिक, संदीपन खान और रवि कांत कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, डिप्टी (उप) और असिस्टेंट (सहायक) कमिश्नर स्तर पर भी कई युवा चेहरों को इस रीजन में लाया गया है, जिनमें सम्राट सुबोध कुमार, सुरेंद्र चौधरी, चंद्रकांत झा, गौरव मल्लिक, शिव प्रिया और अंकित मिश्रा शामिल हैं.

झारखंड से बाहर भेजे गए अधिकारी

रूटीन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत सीबीडीटी ने कुछ अधिकारियों का झारखंड से बाहर भी ट्रांसफर किया है. एडिशनल कमिश्नर सौरभ उपाध्याय को रांची से दिल्ली मुख्यालय भेजा गया है. वहीं, एडिशनल कमिश्नर ऋषिकेश पांडेय का तबादला रांची से पश्चिम बंगाल रीजन में किया गया है. डिप्टी कमिश्नर डेविड टोप्पो, नूपुर मुखर्जी और अमित कुमार सिन्हा का भी ट्रांसफर झारखंड से दूसरे राज्यों में कर दिया गया है.

28 मई तक हर हाल में देना होगा योगदान

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने तबादला आदेश जारी करने के साथ ही सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्थानांतरित और नए पदस्थापित किए गए सभी अधिकारियों को 28 मई 2026 तक अपने निर्धारित नए कार्यस्थल पर पहुंचकर हर हाल में अपना योगदान (जॉइनिंग रिपोर्ट) सुनिश्चित करना होगा.

Also Read: पुलिस हमले से लेवी वसूली तक, सारंडा-कोल्हान के सक्रिय नक्सलियों पर दर्ज हैं कई गंभीर केस

The post आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top